समीक्षा बैठक: राज्यपाल ने कहा- सभी उम्र के काेरोना मरीजों का डाटा रिसर्च के लिए रखें

समीक्षा बैठक: राज्यपाल ने कहा- सभी उम्र के काेरोना मरीजों का डाटा रिसर्च के लिए रखें


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 14 मई को जिले के प्रवास पर आई है। उन्होंने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिले में कोविड नियंत्रण के लिए किए गए उपाय एवं व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कोविड नियंत्रण के रिसर्च के लिए सभी उम्र वर्ग के मरीजों पर कोरोना के संक्रमण के बाद हुए असर का डाटा रखने का सुझाव दिया। सीएमएचओ डॉ. दिनेश कौशल ने बताया जिले में किल कोरोना अभियान के तहत सर्वे एवं औषधि किट के वितरण के लिए ग्रामवार दो दल बनाए गए हैं, जसीईओ जिला पंचायत मनाेज सरियाम ने बताया पंचायतों में स्वप्रेरणा से जनता कर्फ्यू लगाया है। जिले में पॉजिटिविटी रेट घट रही है, और रिकवरी रेट में तेजी से इजाफा हो रहा हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link