- Hindi News
- Career
- Indian Post Sarkari Naukri | Indian Post Recruitment 2021: 2428 Vacancies For GDS Posts, Indian Post Service Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन पोस्ट सर्विस ने 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए बंपर भर्ती निकाली हैं। इंडिया पोस्ट के महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 2428 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स appost.in के जरिए 26 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 2428
पद | संख्या |
यूआर | 1105 |
ईडब्ल्यूएस | 246 |
ओबीसी | 565 |
पीडब्ल्यूडी-ए | 10 |
पीडब्ल्यूडी-बी | 23 |
पीडब्ल्यूडी-सी | 29 |
पीडब्ल्यूडी-डीई | 15 |
SC | 191 |
एसटी | 244 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया हो) विषय के साथ 10वीं कक्षा पास होने चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 10,000 रुपए से 14,500 रुपए तक की सैलरी दी जाएगा।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 27 अप्रैल
- आवेदन की आखिरी तारीख- 26 मई 2021
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 26 मई तक https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।