- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Marketing Consortium Sent Trucks For Transport Of Wheat, Cooperative Department Could Not Gather Hammal, 7 Thousand Sacks Of Wheat Soaked In Rain; Transporter Made Video Viral
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बारिश के चलते मोहना खरीदी केंद्र पर रखा गेहूं भिगा
- – पुनासा तहसील के मोहना गांव स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का मामला, विपणन संघ 7 ट्रक भेज रख थे
सरकारी सिस्टम के हालात देखिए, समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी के बीच हुई बारिश में 7 हजार बोरी गेहूं भिग गया। सहकारिता विभाग की लापरवाही के चलते खरीदी केंद्र से गेहूं उठ नहीं पाया। शनिवार को विपणन संघ ने करीब 7 ट्रक भी भेजे लेकिन समिति प्रबंधक हम्माल नहीं जुटा पाया। एक ट्रांसपोर्टर ने वीडियो बनाकर वायरल भी किया।
हम्माल नहीं मिलने से खड़े रहे ट्रक
मामला खंडवा जिले की पुनासा तहसील के गांव मोहना स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का है। शनिवार को दोपहर के समय बारिश होने पर खरीदी केंद्र परिसर में रखा गेहूं भिग गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ट्रांसपोर्टर ने बनाया। उसने वीडियो के माध्यम से बताया कि देखिए किस तरह सरकारी अनाज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हम सुबह से ट्रक लाकर खड़े है लेकिन समिति वालों ने हम्माल तक नहीं बुलाएं। 7 ट्रक में से शाम तक एक ही ट्रक भरा पाया। इधर, विपणन संघ के जिलाधिकारी का कहना है कि हमने तो ट्रक भेज दिए थे लेकिन सहकारिता विभाग के अधिकारी हम्माल नहीं जुटा पाए और बारिश से 7 हजार बोरी गेहूं भिग गया।