6 प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई: आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करने पर कोविड इलाज की अनुमति निरस्त

6 प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई: आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करने पर कोविड इलाज की अनुमति निरस्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Action On 6 Hospitals, Revocation Of Permission For Covid Treatment, If Ayushman Bharat Scheme Is Not Implemented

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छह निजी अस्पतालों की कोविड अनुमति निरस्त।

आयुष्मान योजना लागू नहीं करने पर 6 निजी अस्पतालों की कोविड अनुमति निरस्त कर दी गई। इन अस्पतालों में मेडिसिटी, शिव सागर, आकांक्षा, ट्रू केयर, नर्मदा और शुभम अस्पताल शामिल हैं। CMHO ने नोटिस जारी कर इन अस्पतालों को कोविड-19 अस्पतालों की सूची से बाहर कर दिया।

मध्य प्रदेश सरकार के आदेश पर सभी निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से संबद्ध किया जाना है। इसके लिए सभी अस्पतालों को पंजीयन के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद उपरोक्त अस्पतालों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

कोविड के भर्ती मरीजों का इलाज करने के बाद नई भर्ती नहीं कर पाएंगे
अस्पतालों की दिलचस्पी नहीं दिखाने पर सीएमएचओ ने इन्हें कोविड-19 अस्पतालों की सूची से अलग कर दिया। अब इन अस्पतालों में कोविड के मरीज भर्ती नहीं किए जा सकेंगे। कोविड के जो मरीज इन अस्पतालाें में भर्ती हैं, उन्हें इलाज होने तक रखने की अनुमति होगी। दरअसल, आयुष्मान भारत योजना में मर्ज के अनुसार इलाज की दर भी निर्धारित है, पर निजी अस्पताल इससे कई गुना वसूल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link