IPL के कायल पाकिस्तानी क्रिकेटर: वहाब बोले- IPL दुनिया की बेस्ट क्रिकेट लीग, PSL समेत कोई टूर्नामेंट इसका मुकाबला नहीं कर सकता

IPL के कायल पाकिस्तानी क्रिकेटर: वहाब बोले- IPL दुनिया की बेस्ट क्रिकेट लीग, PSL समेत कोई टूर्नामेंट इसका मुकाबला नहीं कर सकता


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इस्लामाबाद15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के क्रिकेटर भी अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कायल हो गए हैं। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने IPL को दुनिया की बेस्ट क्रिकेट लीग बताया है। उन्होंने कहा कि इसका मुकाबला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) समेत कोई और लीग नहीं कर सकती। इस लीग में दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर शामिल होते हैं।

वहाब ने यह बातें क्रिकेट पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल पर कहीं। उन्होंने कहा कि IPL वह लीग है, जहां दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर आकर खेलते हैं। आप इसकी तुलना PSL से नहीं कर सकते। मेरा मानना है कि IPL एक अलग ही प्लेटफॉर्म है, जिसका लेवल बहुत ऊपर है। उनका कमिटमेंट, वे जिस रास्ते पर चलते हैं, उनकी सोच, खिलाड़ियों को निखारने की ताकत जैसी सबकुछ चीजें बिल्कुल ही अलग हैं।

वहाब रियाज ने 27 टेस्ट में 83 और 91 वनडे में 120 विकेट लिए। उनके नाम 36 टी-20 में 34 विकेट दर्ज हैं।

वहाब रियाज ने 27 टेस्ट में 83 और 91 वनडे में 120 विकेट लिए। उनके नाम 36 टी-20 में 34 विकेट दर्ज हैं।

दुनिया की कोई लीग IPL की बराबरी नहीं कर सकती
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि मैं नहीं मानता कि दुनिया में कोई भी लीग IPL की बराबरी भी कर सकती है। यदि इसके बाद दूसरे नंबर पर किसी लीग की बात करें तो वह PSL है। पाकिस्तान में इस लीग ने यह साबित भी किया है। हालांकि, PSL में बॉलिंग का लेवल काफी अच्छा है। इस ऊंची स्तर की बॉलिंग आपको किसी भी लीग में देखने को नहीं मिलेगी। IPL में भी नहीं। यही कारण है कि PSL में मैच हाईस्कोरिंग नहीं होते हैं।

आमिर ब्रिटेन की नागरिकता लेकर IPL खेलना चाहते हैं
28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद आमिर परिवार के साथ ब्रिटेन में रह रहे हैं। उन्होंने वहां की नागरिकता के लिए भी आवेदन दिया है। इस पर IPL में खेलने की संभावनाओं के बारे में मीडिया ने उनसे सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि अभी वैसा कुछ सोचा नहीं है। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। उस वक्त जैसी परिस्थिति होगी वैसा किया जाएगा।

2008 सीजन में पहली और आखिरी बार IPL खेले थे पाकिस्तानी
फिलहाल सीमा पर तनाव समेत कई मुद्दों को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। यही कारण है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों की IPL में एंट्री नहीं है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को 2008 के पहले सीजन में पहली और आखिरी बार मौका मिला था। तब 12 पाकिस्तानी प्लेयर्स IPL में खेले थे। 2009 में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमले और 26/11 की घटना के बाद ये फैसला लिया गया था कि कोई भी पाक क्रिकेटर IPL में नहीं खेलेगा।

2008 में 5 टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका मिला
IPL का पहला सीजन 8 टीमों के साथ 2008 में खेला गया था। तब 5 टीमों में कुल 12 पाकिस्तानी क्रिकेटर पहली और आखिरी बार टूर्नामेंट खेले थे। तब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) ही ऐसी टीमें थी, जिसमें कोई पाक क्रिकेटर शामिल नहीं था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 4 पाकिस्तानी क्रिकेटर खेले थे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) में 3, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में 2-2 प्लेयर्स को जगह मिली थी। हैदराबाद की टीम डेक्कन चार्जर्स (DC) ने अकेले शाहिद अफरीदी को शामिल किया था।

खबरें और भी हैं…



Source link