- Hindi News
- Local
- Mp
- Nitesh Vyas’s Central Deputation Was Stuck For 6 Months, In November Last Year, He Was Selected As Joint Secretary.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्य प्रदेश11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीतेश व्यास चुनाव आयोग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। केंद्री सरकार ने शनिवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है। व्यास पिछले 6 माह से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का इंतजार कर रहे थे। पिछले साल नंवबर माह में उनका केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर चयन हो गया था, लेकिन पदस्थापना नहीं हो पाई थी। व्यास से पहले प्रमुख सचिव स्तर के छह अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1996 बैच के आइएएस अधिकारी नीतेश कुमार व्यास ने नंवबर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। केंद्र सरकार ने संयुंक्त सचिव के पद पर इम्पलेनमेंट कर लिया था, लेकिन पद उपलब्ध नहीं होने के कारण वे प्रतिनियुक्ति पर नहीं जा पाए थे। अब अपाइमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट के सचिव ने व्यास की पदस्थापना चुनाव आयोग में करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि व्यास के पास कोरोना नियंत्रण के लिए सागर और दमोह जिलें का प्रभार सौंपा है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं 6 प्रमुख सचिव
पिछले साल प्रमुख सचिव स्तर के 6 अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। इनमें 1992 बैच के पंकज अग्रवाल व केसी गुप्ता, 1994 बैच के विवेक अग्रवाल व हरिरंजन राव और 1992 बैच वीएल कांताराव और नीलम शमी राव शामिल हैं। यह सभी अधिकारी केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।