एप्पल की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस: एप्पल का अपग्रेडेड ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च, मेमोजी करेक्टर के साथ किया अनाउंसमेंट

एप्पल की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस: एप्पल का अपग्रेडेड ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च, मेमोजी करेक्टर के साथ किया अनाउंसमेंट


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Apple Launches Upgraded Operating System, Announcement With Memoji Character

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एप्पल की सबसे बड़ी वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 21) जून महीने में 7 से 11 तारीख के बीच होनी है। यह पिछले ही साल की तरह वर्चुअल होगी। इस कॉन्फ्रेंस के पहले ही दिन एप्पल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्च होने की खबर है। इसमें एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम के वेरिएंट iOS 15, iPad iOS 15, MacOS 12, Watch OS 8 और TVOS 15 की लॉन्चिंग की जाएगी । इसमें एप्पल के नए हार्डवेयर M1 चिप और न्यू Pro mac को लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल एप्पल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में M सीरीज प्रोसेसर के बारे में बताया था।

मेमोजी कैरेक्ट का उपयोग

इस महामारी के दौर में ये वर्चुअल कॉन्फ्रेंस पांच दिन चलेगी। जिसमें इंजीनियर की हेल्प से ऑपरेटिंग सिस्टम दिखाया जाएगा। बताया जाएगा कि यह आपके iPhone, Mac और दूसरे एप्पल के डिवाइस में नया फीचर काम कैसे करेगा। एप्पल के इस अनाउंसमेंट को एनिमेशन और मेमोजी कैरेक्टर के जरिए बताया गया है। मेमोजी स्नैपचैट की तरह एप्पल का एक फीचर है।

AR ग्लासेस(अग्मेंटेड रियालिटी ग्लासेस)

पिछले कई सालों से एप्पल ने बहुत से हार्डवेयर प्रोडक्ट में सुधार किया है। हर बार की तरह इस बार भी एप्पल नया प्रोडक्ट AR ग्लासेस लॉन्च करने वाला है। कहा जा रहा है कि यदि ए आर को लॉन्च किया जाता है तो इसके लिए ROS सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए डेवलपर्स को एप्प बनाना होगा। ये ग्लास की मदद से फोटो, वीडियो, नोटिफिकेशन को अपने आई ग्लास में देख सकते हैं।

iOS 15 के फीचर

नए फोन में जो ऑपरेटिंग सिस्टम यूज होगा उसे iOS 15 कहा जाएगा। पिछले साल हुए iOS 14 के फीचर में होम स्क्रीन, पिक्चल इन पिक्चर वीडियो, विजिट, नया सिरी इंटरफेस और एप्प लाइब्रेरी को जोड़ा गया था। वहीं iOS 15 के फीचर में बताया जा रहा है कि नई नोटिफिकेशन के फीचर को ऐड किया गया है।

WWDC में दुनियाभर के डेवलपर शामिल होते हैं

ये इवेंट हर साल कैलिफोर्निया में आयोजित होता है, जिसमें दुनियाभर के डेवलपर को इनवाइट किया जाता है। जिसमें iPhone समेत कई बड़े हार्डवेयर को लॉन्च किया जाता है। इस इवेंट में iPhone के लिए iOS, Mac के लिए MacOS, Apple Watch के लिए WatchOS समेत कई सॉफ्टवेयर वर्जन को लॉन्च किया जाता है। इसमें कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स के बारे में बताया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link