- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Destroyed Family In 32 Days, Husband professor Wife And Son Die, Only Daughter in law Survives
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यह खुशनुमा फैमिली फोटो पिछले महीने की ही है, अब तीनों दुनिया में नहीं।
कोरोना का यह भयावह चेहरा है। महज 32 दिन में महिला प्रोफेसर का पूरा परिवार खत्म हो गया। सिर्फ 11 माह पहले आई बहू ही बची है। इंद्रलोक कॉलोनी निवासी डॉ. प्रियंका जैन, पति उमेश जैन और निजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार बेटा अमन जैन जिंदगी की जंग हार गए। डॉ. प्रियंका ने हाल ही में निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि बेटे की पिछले सप्ताह और पति की दो सप्ताह पहले मौत हो गई। पिछले माह परिवार के दो सदस्य एक उठावने में शामिल हुए थे।
उसके कुछ ही दिन बाद पहले डॉ. प्रियंका की तबीयत बिगड़ी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन बाद पति बीमार हो गए। इस बीच बेटे की तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद एक-एक कर तीनों कोरोना से हार गए। अब परिवार में सिर्फ बहू अवनी बची है। अवनी के पिता अमित जोशी के अनुसार 11 माह पहले ही बेटी की शादी अमन से हुई थी। दोनों एक ही संस्थान में जॉब करते थे। पता नहीं था कि कुछ ही दिनों में हंसते-खेलते परिवार की खुशियां यूं छिन जाएंगी।
शिक्षाविद, बेहतरीन पायलट थीं डॉ. जैन
डॉ. जैन शहर की प्रमुख शिक्षाविदों में शामिल थीं। उन्होंने डबल पीएचडी की थी। वे उज्जैन व जबलपुर यूनिवर्सिटी कार्यपरिषद की सदस्य रहीं। वे अच्छी पायलट भी थीं। यूनिवर्सिटी के आईएमएस, आईआईपीएस सहित कई निजी कॉलेजों में विजिटिंग फैकल्टी रहीं। पति उमेश शहर की प्रमुख एडवरटाइजिंग एजेंसी से जुड़े थे।
ब्लैक फंगस से लेक्चरर डॉ. इंगले का निधन
यूनिवर्सिटी के ईएमआरसी के लेक्चरर डॉ. ललित इंगले का शनिवार को निधन हो गया। उन्हें कोरोना के बाद ब्लैक फंगस संक्रमण हो गया था। निजी अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन की तैयारी थी। ऑक्सीजन लेवल मेंटेन नहीं होने से एनेस्थीसिया देने में परेशानी आ रही थी।