क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत: BCCI के चार्टर्ड फ्लाइट से कल 40 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और स्टाफ घर लौटेंगे; CA ने बोर्ड और IPL फ्रेंचाइजी की तारीफ की

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत: BCCI के चार्टर्ड फ्लाइट से कल 40 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और स्टाफ घर लौटेंगे; CA ने बोर्ड और IPL फ्रेंचाइजी की तारीफ की


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कैनबरा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो 2020 IPL की है। तब मैक्सवेल (दाएं) पंजाब किंग्स टीम से खेलते थे। वहीं, वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की खबर है। IPL सस्पेंड होने के बाद मालदीव में क्वारैंटाइन 40 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, स्टाफ और अंपायर सोमवार को अपने देश रवाना होंगे। इन्हें BCCI अपने चार्टर्ड फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचाएगा।

15 मई तक ऑस्ट्रेलियाई सरकार के भारत पर लगाए गए ट्रैवल बैन की वजह से यह सभी मालदीव में थे। CA ने उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम को लेकर BCCI और IPL फ्रेंचाइजी की तारीफ भी की है।

हसी भी ऑस्ट्रेलियाई दस्ते के साथ रवाना होंगे
ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बैटिंग कोच माइकल हसी भी सोमवार तक मालदीव पहुंच जाएंगे और इसी दस्त के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। इस दस्ते में पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी और माइकल स्लेटर जैसे कमेंटेटर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद इन सभी खिलाड़ियों को दोबारा क्वारैंटाइन रहना होगा।

खिलाड़ियों को श्रीलंका या मालदीव भेजना चाहता था BCCI
CA के अंतरिम CEO निक हॉकले ने कहा कि BCCI ने बहुत ही शानदार काम किया है। उन्होंने IPL बैन होते ही हमारे खिलाड़ियों को सुरक्षा के लिए श्रीलंका या मालदीव भेजने का सोचा। इसके बाद अब वे यहां तक पहुंचाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था कर रहे हैं।

”प्लेयर्स को भेजकर गलती नहीं की”
यह पूछे जाने पर कि क्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को IPL के लिए भेजकर उन्होंने गलती की। हॉकले ने कहा- नहीं मुझे ऐसा नहीं लगता। भारत के लिए हमारे दिल में प्यार है। बोर्ड और फ्रेंचाइजी ने लोगों के लिए टूर्नामेंट कराने का सोचा। उन्होंने इसके लिए पैसे लगाए और खूब मेहनत की।

”BCCI ने वक्त के हिसाब से सही फैसला लिया”
हॉकले ने कहा- BCCI ने वक्त के हिसाब से सही फैसला लिया। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद कोरोना के मामले बढ़ने पर 24 घंटे के अंदर BCCI और फ्रेंचाइजी ने इसे पोस्टपोन कर दिया। सबकी सुरक्षा के लिए लिया गया यह फैसला तारीफ के काबिल था।

CA ने BCCI और फ्रेंचाइजी को थैंक यू कहा
हॉकले ने कहा- कुछ देर पहले ही मैंने BCCI के एक अधिकारी से बात की। मैं उन्हें थैंक यू बोल रहा था। उन्होंने हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ किया है। बोर्ड और फ्रेंचाइजी ने प्लान बनाकर जल्द से जल्द हमारे खिलाड़ियों को घर पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके लिए उन्हें धन्यवाद।

खबरें और भी हैं…



Source link