Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राशन दुकान का फाइल फोटो
गुना। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के कारण जिले में जनता कफ्र्यू लागू है। वर्तमान की स्थिति को देखते हुये ग्रामीणजनों को राशन, किराने से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब सचिवों और रोजगार सहायकों को यह जिम्मेवारी दी गयी है की वे ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने में मदद करें।
ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी उपज बेचने के बाद होती थी। इस बार लगभग एक माह सेक्रिशि उपज मंडी बंद है। केवल उपार्जन का काम किया जा रहा ह। ऐसे में उन परिवारों के सामने ज्यादा बड़ा संकट है जो उपज बेचने के बाद शहर से राशन सामग्री एकमुश्त ले जाते थे।
अब सभी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है ग्राम पंचायत अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्रामों में अपना नाम, मोबाईल नम्बर दीवारों पर लिखवाएं। ग्रामीणों को सूचित करेंगे कि राशन किराने से संबंधित अगर कोई परेशानी है, तो राशन, किराने की लिस्ट तैयार कर एवं राशी दे दें।
सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक ग्रामीणों से प्राप्त लिस्ट एवं राशि लेकर दुकान से राशन खरीदकर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। सभी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उनकी ग्राम पंचायत में आने वाले किराना दुकानदारो से निरंतर सम्पर्क बनाये रखेंगे। अगर उन दुकानदारों को सामग्री लाने में परेशानी आती है, तो उनका सहयोग किया जायेगा। हालाँकि दुकान को खोलने पर अभी भी पाबन्दी जारी रहेगी। केवल होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।