टोक्यो ओलिंपिक पर विवाद जारी: जापानी कंपनी राकुटेन के CEO ने समर गेम्स को सुसाइड मिशन बताया; PM योशिहिदे ने सफल टूर्नामेंट का भरोसा दिलाया

टोक्यो ओलिंपिक पर विवाद जारी: जापानी कंपनी राकुटेन के CEO ने समर गेम्स को सुसाइड मिशन बताया; PM योशिहिदे ने सफल टूर्नामेंट का भरोसा दिलाया


  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo Olympics: Japan’s Rakuten Company CEO Hiroshi Mikitani Calls Olympics As Suicide Mission

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टोक्यो11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राकुटेन स्पेन की दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की जर्सी भी स्पॉन्सर करती है। बार्सिलोना के पूर्व प्रेसिडेंट जोसेप बार्तोम्यू (बाएं) के साथ राकुटेन के CEO हिरोशी मिकितानी (दाएं)।

जापानी कंपनी राकुटेन ग्रुप के CEO और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हिरोशी मिकितानी ने कहा है कि कोरोना के समय में टोक्यो ओलिंपिक कराना सुसाइड मिशन है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम पहले ही वैक्सीनेशन को लेकर काफी देर कर चुके हैं।

जापान में वैक्सीनेशन का दर बहुत धीमा है। ऐसे में अगर ओलिंपिक जैसा बड़ा इवेंट होता है, तो इससे खतरा और बढ़ जाएगा। यह आत्महत्या करने जैसा है। इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा था कि उनका देश सुरक्षित तरीके से ओलिंपिक आयोजित करने में जरूर सफल होगा।

ओलिंपिक में 2 महीने का वक्त बचा
टोक्यो ओलिंपिक में अब करीब 2 महीने का समय बचा है। टूर्नामेंट का आगाज 24 जुलाई को होगा। इसके बाद टोक्यो में ही पैरालिंपिक गेम्स भी खेले जाएंगी। इसकी शुरुआत 24 अगस्त को होगी। फिलहाल देश में कोरोना की वजह से स्टेट इमरजेंसी लगाया गया है।

ओलिंपिक विलेज का एरियल व्यू। यह विलेज टोक्यो में हारुमी वाटरफ्रंट पर बना है। यह विलेज 2019 में ही बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, कोरोना की वजह से ओलिंपिक को 2020 में पोस्टपोन करना पड़ा था।

ओलिंपिक विलेज का एरियल व्यू। यह विलेज टोक्यो में हारुमी वाटरफ्रंट पर बना है। यह विलेज 2019 में ही बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, कोरोना की वजह से ओलिंपिक को 2020 में पोस्टपोन करना पड़ा था।

टूर्नामेंट को लेकर लोगों में गुस्सा
इसमें जापान के कई अहम शहर शामिल हैं। लोगों में भी टूर्नामेंट को लेकर काफी आक्रोश है। देश के आधे से ज्यादा लोग इस टूर्नामेंट के खिलाफ हैं। हाल ही में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) चेयरमैन थॉमस बाक ने टॉर्च रीले कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था।

59% जापानी लोग ओलिंपिक नहीं चाहते
जापान में हाल ही में ओलिंपिक को लेकर कई सर्वे किए गए। योमिउरी अखबार के पिछले हफ्ते किए गए सर्वे के मुताबिक देश के 59% लोग ओलिंपिक नहीं चाहते और इसे रद्द कर देने की मांग की। जापान में कोरोना पीक पर है।

देश में हजारों लोग फिलहाल मौत से लड़ रहे हैं। वैक्सीनेशन को लेकर भी जापान काफी पीछे है। देश में अब तक सिर्फ 3.2% लोगों को वैक्सीन लगी है। UK में ये दर 54.1% और US में 46.8% है।

टोक्यो में लोगों ने ओलिंपिक नहीं कराने को लेकर रैली भी निकाली गई थी।

टोक्यो में लोगों ने ओलिंपिक नहीं कराने को लेकर रैली भी निकाली गई थी।

ओलिंपिक अधिकारियों की संख्या में कटौती
इससे पहले टोक्यो ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने ओलिंपिक और पैरालिंपिक के लिए विदेश से आने वाले अधिकारियों की संख्या को 60% तक कम करने का फैसला लिया है। इन दोनों टूर्नामेंट को मिलाकर करीब 1 लाख 80 हजार अधिकारी टोक्यो पहुंचने वाले थे।

अब सिर्फ 80 हजार अधिकारी ही टूर्नामेंट के लिए आ सकेंगे। टोक्यो ऑर्गेनाइजर्स कमेटी के CEO तोशिरो मुतो ने कहा कि एथलीट की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 15 हजार एथलीट ही भाग लेंगे।

जापान ने भारत-पाकिस्तान पर ट्रैवल बैन लगाया
जापान ने शुक्रवार से भारत, नेपाल और पाकिस्तान पर ट्रैवल बैन लगा दिया। यह तय नहीं है कि यह बैन कब तक रहेगा। इससे इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। IOA इस बार टूर्नामेंट के लिए 13 स्पोर्ट्स इवेंट के लिए 100 से ज्यादा एथलीट को भेजने की तैयारी कर रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link