भोपाल में पूर्व मंत्री के घर महिला ने लगाई फांसी: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बंगले में फंदे पर मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा- तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई

भोपाल में पूर्व मंत्री के घर महिला ने लगाई फांसी: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बंगले में फंदे पर मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा- तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Woman Committed Suicide By Hanging Herself On The Personal Bungalow Of Shahpura In Umang Singhar, Aryan Wrote To Me About The Son In A Suicide Note. Could Not Do Anything For You. I Love You.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शाहपुर स्थित पूर्व मंत्री के बंगले पर महिला का शव ग्रिल पर लटका मिला है।

पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले में रविवार को महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान सोनिया भारद्वाज (39) के रूप में हुई है। महिला के पर्स से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने सिंघार के नाम का जिक्र किया है। साथ ही, अफसोस जताया है कि वह उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहपुरा टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक शाहपुरा में मकान नं. 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी। महिला का पति संजीव अंबाला में रहता है। महिला का 20 साल का बेटा आर्यन है। बताया जाता है कि महिला 29 दिन से उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। वह पहले भी दो बार आ चुकी है। पुलिस ने बताया, महिला बंगले पर बने ऑफिस में रुकती थी। बंगले पर नौकर भी अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी ही बंगले की साफ-सफाई और महिला को खाना देने का काम करती थी।

रविवार सुबह महिला गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने यह बात अपने पति को बताई। मामले की जानकारी उमंग सिंघार को दी गई। उन्होंने परिचितों को बंगले पर भेजा। दरवाजा खुलवा कर देखा, तो महिला दरवाजे के ऊपर बनी ग्रिल से बंधे दुपट्‌टे से फंदा बनाकर लटकी थी। जब तक उसे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एएसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के मुताबिक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में बेटे आर्यन के बारे में लिखा है। साथ ही, उमर सिंघार का भी जिक्र है। उसमें लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। मामले में पूर्व मंत्री के भी बयान लिए जाएंगे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग भी जांची जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link