भोपाल में राहत की खबर: 1 हजार से नीचे आई नए संक्रमितों की संख्या, 1561 ठीक हुए; चिंता- एक्टिव केस 14 हजार से ज्यादा, मौतें भी नहीं रुक रहीं

भोपाल में राहत की खबर: 1 हजार से नीचे आई नए संक्रमितों की संख्या, 1561 ठीक हुए; चिंता- एक्टिव केस 14 हजार से ज्यादा, मौतें भी नहीं रुक रहीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी में शनिवार को 982 नए संक्रमित मिले, 8 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हुई।

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले में धीरे धीरे कम हो रहे है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के नए मामले में गिरावट आ रही है। शनिवार को राजधानी में 982 नए मामले आए। वहीं 1561 मरीज ठीक हुए। वहीं, सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 8 लोगों की मौत हुई। हालांकि चिंता की बात यह है कि एक्टिव केस अब भी 14 हजार से ज्यादा हैं। मौतों के आंकड़े भी कम नहीं हो रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 4700 लोगाें की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 982 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 1,13, 208 पहुंच गई है। वहीं, 1561 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 98,269 पहुंच गई है। भोपाल में कोरोना के कारण अब तक 846 मरीजों की मौत हो चुकी है। भोपाल में अभी कोरोना के 14101 एक्टिव केस है।

कोरोना प्रोटोकॉल से 23 का अंतिम संस्कार

शनिवार को भदभदा विश्राम घाट में 55 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 50 कोरोना शव और 5 सामान्य शव थे। 50 कोरोना शव में भोपाल के 23 और दूसरे जिलों के 27 थे। पिछले कुछ दिनों से विश्राम घाट आने वाले शवों की संख्या में कमी आई है।

भोपाल: 5 दिन में नए केस में 300 की आई कमी, ठीक होने वाले ज्यादा रहे

तारीख नए केस ठीक हुए
15 मई 982 1561
14 मई 1241 1514
13 मई 1243 1536
12 मई 1196 1593
11 मई 1304 1572

खबरें और भी हैं…



Source link