- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Breaking The Chain Of Corona Infection, Now Closed Till 6 Am On May 24, Everything Will Remain Closed Due To The Relaxation In Curfew
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में कोरोना कर्फ्यू 7 दिन बढ़ा। अब 24 मई सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 24 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। अभी कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक था। इसके रविवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि 9 अप्रैल के आदेश से भोपाल नगर निगम क्षेत्र व बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 10 अप्रैल सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था। भोपाल में कोरोना संक्रमण से आम जनता के बचाव के लिए एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह 6 बजे से 24 मई सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है।