Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुनाएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुना में ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म पर लेटा मृतक
गुना। गुजरात से उत्तरप्रदेश जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति की हालत बुरी तरह बिगड़ गयी। गुना स्टेशन पर उसे उतारकर जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ उसकी मौत हो गयी। मृतक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं रविवार को मृतक के परिवार वाले भी गुना पहुँच गए हैं।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम शिव मोहन गुप्ता बताया गया है। वह कानपुर का रहने वाला था। वह साबरमती एक्सप्रेस से कानपुर जा रहा था। रास्ते में ही उसे तेज खांसी और बुखार था। इसी वजह से साथ में यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेलवे गार्ड को इसकी सूचना दी। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
रेलवे गार्ड ने गुना में अधिकारीयों को इसकी सूचना दी। गुना पहुँचने पर उसे ट्रेन से उतरा गया। मौके पर रेलवे के डॉक्टर भी पहुँच गए। उन्होंने प्राथमिक जांच करने के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल भेज दिया। एम्बुलेंस को सूचना देने के बाद भी जब काफी देर एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो पार्सल वाहन में उसे अस्पताल ले जाया गया।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया की स्टेशन पर व्यक्ति की सांसें चल रहीं थीं। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं मृतक के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गयी। रविवार को वे गुना पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।