Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दुकान संचालक पर कार्रवाई करती हुई टीम।
- प्रशासन की सख्ती के बावजूद नहीं मान रहे व्यापारी
कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन की सख्ती व समझाइश के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। साथ ही दुकानदार भी दुकान खोलकर सामान दे रहे हैं। प्रशासन ने 8 दुकानें सील करने के साथ ही 2000-2000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं 41 लोगों पर चलानी कार्रवाई कर 3900 रुपए का अर्थदंड वसूला। सैलाना एसडीएम कामिनी ठाकुर के निर्देशन पर तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्रवाई की।
तहसीलदार ठाकुर ने बताया रावटी में 41 कोरोना के एक्टिव केस होकर 30 कंटेनमेंट बनाए है। जिससे रावटी हॉट स्पॉट घोषित है। इसलिए जब तक कोरोना कर्फ्यू लागू है नियम तोड़ने वालों व दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शनिवार को भी पैदल मार्च कर लोगों को कील कोरोना की जांच के लिए घर घर टीम पहुंची।
6 पर प्रकरण, 31 को अस्थायी जेल भेजा
रतलाम | लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई कर 31 लोगों को अस्थायी जेल भेजा। सरवन में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ मिलने पर 6 व्यवसायियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उसी तहत शहर में मास्क के बगैर घूम रहे 188 लोगों के चालान बनाकर शमन शुल्क वसूली। 150 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सरवन में बेड़दा रोड पर चाय नाश्ते की दुकान खुली मिलने पर कैलाश पिता राधाकिशन गुर्जर, किराने की दुकान खुली मिलने पर लोकेंद्रसिंह पिता राजेंद्रसिंह सांखला, विजय पिता रतनलाल, अरुण पिता कृष्णगोपाल पानेरी तथा कपड़े की दुकान में भीड़ मिलने पर दीपक पिता बाबूलाल माहेश्वरी के खिलाफ और सब्जी की दुकान खुली मिलने पर प्रहलाद पिता सियाराम परमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।