- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Woman’s High Boltage Drama At Rewa College Intersection, Health Worker Baffled For Lockdown Checking, Later Wrote Apology
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस से बहस बाजी करती स्वास्थ्य कार्यकर्ता।
शहर के कॉलेज चौराहे पर रविवार दोपहर एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने हंगामा कर दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला को रोककर गाड़ी के दस्तावेज मांगे। साथ ही, मास्क नहीं पहनने की बात पर टोका। महिला को ये बात नागवार गुजरी। उसने पुलिस को ही खरी-खोटी सुना डाली। महिला का कहना था कि मास्क नहीं लगाया, तो क्या हुआ। मुंह पर कपड़ा तो बांधे हूं। आखिरकार 15 मिनट बाद महिला ने पुलिस की बात मानी और माफीनामा लिखकर दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह पुलिस कॉलेज चौराहे पर निर्धारित प्वांइट पर चेकिंग कर रही थी। जहां हर आने-जाने वाले वाहनों से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा था। इसी बीच, बिना नंबर की स्कूटी से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुजर रही थी। पुलिसकर्मियाें ने उसे रोक लिया।
15 मिनट तक पुलिस को सुनाई खरी खोटी
पुलिस ने महिला से गाड़ी के दस्तावेज, आईकार्ड मांगा। महिला दस्तावेज नहीं दिखा पाई। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने की बात भी कही। इतने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिफर पड़ी। 15 मिनट तक वह पुलिस को खरी-खोटी सुनाती रही। इस बीच पुलिस स्कूटी की छूने की कोशिश की, तो वह भड़क गई। इसके बाद उसने खुद की स्कूटी को पटक दिया। बीच-बचाव में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और महिला आरक्षकों में झूमाझटकी भी हुई। इसी बीच, मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। महिला की करतूत को मोबाइल पर कैद कर लिया।
फिर लिखा माफी नामा
हालांकि बाद में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को गलती का अहसास हुआ। फिर जब पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी, तो माफी नामा लिख कर चली गई। सोशल मीडिया यूजर का कहना है, यहां बड़े और जिम्मेदार नेता तक मास्क नहीं लगाते। इस महिला ने कपड़ा तो बांध रखा था।