- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Midnight Rape Of A Woman Sleeping In A Cot With Husband And Child Of 5 Years, After The Incident, The Victim Came To Know
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मऊगंज थाना फाइल फोटो।
- मऊगंज थाना अंतर्गत गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि का मामला
जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बीते दिनों रेप का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक गांव में आधी रात छोपड़े के अंदर दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता ने पुलिस के सामने दावा किया है कि वारदात के समय उसका पति और पांच साल का मासूम बच्चा उसी घाट पर सोया हुआ था। हालांकि जब आरोपी वारदात कर घटनास्थल से फरार हो गया तो महिला ने पति से आप बीती बताई। उसने पति को बताया कि मुझे लगा कि आप है, लेकिन उसके हाव भाव से गलत कार्य का आभास हुआ।
ऐसे में पति ने तुरंत शोर शराबा मचाया। दूसरे दिन मऊगंज पुलिस से दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची। जहां थाना पुलिस को महिला की बात गले से नीचे नहीं उतर रही है। इधर घटना की जानकारी के बाद एएसपी मऊगंज विजय डाबर ने शिकायत के आधार पर एक महिला पुलिस अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। जो जल्द रिपोर्ट तैयार कर सीनियरों को सौंपेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी मऊगंज विजय डाबर ने बताया कि 13 मई और 14 मई की आधी रात मऊगंज थाना अंतर्गत एक रेप के मामले की शिकायत आई है। जिसमे पीड़िता का आरोप है कि वह झोपडी में अपने पति एवं बच्चे के साथ सो रही थी। तभी रात्रि को रहस्यमय ढंग से दूसरा बाहरी व्यक्ति झोपडी में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। इसकी जानकारी न तो पति को हुई न ही महिला को।
जब आरोपी वारदात कर फरार हो गया तो महिला अपने अपने साथ हुए दुष्कर्म की कहानी पति को बताई। फिर दूसरे दिन सुबह महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की। महिला पुलिस अधिकारियों ने जब पीड़िता से बयान ली तो वह भी चौंक गई। पुलिस को बताए अनुसार महिला ने जिस युवक पर आरोप लगाया है वह घटना के बाद से फरार है। ऐसे में थाना पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए वास्तविकता कारणों का पता लगा रही है।