शाहिद अफरीदी बोले, जब शोएब मलिक को कप्तानी दी गई तो मैंने संन्यास का मन बना लिया था

शाहिद अफरीदी बोले, जब शोएब मलिक को कप्तानी दी गई तो मैंने संन्यास का मन बना लिया था


शाहिद अफरीदी पाक की ओर से 500 से अधिक मैच खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.

दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा कि वह 2009 में क्रिकेट से संन्यास का मन बना चुके थे जब शोएब मलिक को टीम की कप्तानी सौंपी गई. उन्होंने साथ ही कहा कि उस दौर में टीम में राजनीति काफी ज्यादा शुरू हो गई थी.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने खुलासा किया है कि जब साल 2009 में शोएब मलिक को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी तो वह क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहते थे. उन्होंने साथ ही कहा कि उस साल टीम में राजनीति इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि टीम स्पिरिट जैसी कोई चीज नजर नहीं आती थी. इससे पहले शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने आरोप लगाए थे पाकिस्तानी टीम में पक्षपात होता था. अफरीदी ने समा टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने 2009 में भले ही टी20 वर्ल्ड कप जीत, लेकिन खिलाड़ियों के बीच ‘टीम स्पिरिट’ जैसी कोई चीज नजर नहीं आती थी. टीम में राजनीति इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि मैं देखकर काफी परेशान होता था. मैं तब क्रिकेट छोड़ना चाहता था और मैंने इस खेल को अलविदा कहने का पूरा मन बना लिया था.’ इसे भी पढ़ें, अफरीदी ने बताया, शोएब अख्तर ने आसिफ पर क्यों किया था बल्ले से हमला 41 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर अफरीदी ने बताया कि किस तरह एक शख्स ने उन्हें संन्यास का फैसला लेने से रोक दिया. उन्होंने कहा, ‘एक शख्स, जो उम्र में काफी बड़े थे, ने उस वक्त मुझे सलाह दी कि अपने खेल पर ध्यान लगाओ, सब ठीक हो जाएगा.’इसे भी देखें, धोनी ने बताया अपनी पहली गर्लफ्रेंड का नाम, बाद में बोले- प्लीज, मेरी पत्नी को मत बताना अफरीदी ने अपने करियर में 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. वह आईपीएल में भी नजर आए थे. उनके नाम टेस्ट में 1716, वनडे में 8064 और टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 1416 रन दर्ज हैं. उन्होंने वनडे में 395 विकेट भी झटके जबकि टेस्ट में 48 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 98 विकेट उनके नाम हैं.









Source link