शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ के बीच हुई चर्चा.
MP News : कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के तमाम पहलुओं पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से फोन पर बातचीत करने के साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति वाले सिविल अफसरों से भी सुझाव मांगे.
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लॉकडाउन का समय बढ़ाया जा रहा है.
अफसरों से भी सीएम ने बातचीत
सीएम शिवराज ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात एमपी कैडर के अफसरों से भी चर्चा की. चौहान ने कोरोना संकटकाल में केंद्र से मदद के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए चर्चा की. मुख्यमंत्री ने सरकार की रणनीति की जानकारी भी अफसरों को दी. ये भी पढ़ें : बुखार पीड़िता का कोविड टेस्ट किए बगैर बोतलें चढ़ाता रहा डॉक्टर, युवती की मौत साथ ही, अफसरों से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सुझाव भी मांगे. मुख्यमंत्री ने सीनियर आईएएस अफसरों के अनुभव और योग्यता को प्रदेश के लिए ज़रूरी बताते हुए कहा कि केंद्र से मिलने वाली मदद में मध्यप्रदेश के लिए तत्परता से फैसले लिये जाएं.