इंदौर में लक्ष्य से काफी दूर: 15 दिन में 18 से 44 वर्ष वालों को सिर्फ लगी है 1% वैक्सीन, दूसरे चरण में संख्या बढ़ाना और वैक्सीन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती

इंदौर में लक्ष्य से काफी दूर: 15 दिन में 18 से 44 वर्ष वालों को सिर्फ लगी है 1% वैक्सीन, दूसरे चरण में संख्या बढ़ाना और वैक्सीन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में पिछले चार माह में 8 लाख 53 हजार 853 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 6 लाख 55 हजार 783 लोगों को पहली डोज और 1 लाख 98 हजार 070 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। इसमें 60 वर्ष से अधिक के लोगों के 2 लाख 30 हजार 515 को पहला डोज और 78 हजार 351 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 साल से अधिक के 3 लाख 14 हजार 281को प्रथम डोज और 61 हजार 60 को दूसरी डोज लगी।

जिले में 18 से 44 तक के 18 लाख 2 हजार 732 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण बीते 15 दिनों में मात्र 25020 यानी सिर्फ 1 प्रतिशत को ही यह वैक्सीन लग पाई है। दूसरे चरण में यह संख्या बढ़ाना और वैक्सीन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती है।

जिले में बच्चों को छोड़ कर सभी उम्र के 28 लाख 7 हजार 558 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है, जिनमें से अब तक 6 लाख 55 हजार 783 लोगों जो 23 प्रतिशत को ही पहला डोज लग सका है। वहीं दूसरा डोज 198070 लोगों ने, जो 30 प्रतिशत लोगों ने लगवाया है।

16 जनवरी से शुरू हुए पहले चरण में इंदौर जिले में 670 सत्रों में 71700 लोगों ने टीका लगवाया था। वहीं 1 मार्च से 31 मार्च तक कुल 2 लाख 39 हजार 715 लोगों ने, 1 से 29 अप्रैल तक 415670 लोगों ने टीके लगवाए थे, जबकि 1 से 15 मई तक कुल 1267774 लोगों ने टीके लगवाए हैं।

6 जनवरी से 15 जून तक की कोविड -19 टीकाकरण

श्रेणी डोज टीकाकरण
हेल्थकेयर पहला डोज 41,874
हेल्थकेयर दूसरा डोज 32638
फ्रंटलाइन पहला डोज 44093
फ्रंटलाइन दूसरा डोज 26021
45 साल से 60 साल पहला डोज 314281
45 साल से 60 साल दूसरा डोज 61060
60 साल से अधिक पहला डोज 230515
60 साल से अधिक दूसरा डोज 38351
18साल से 44साल पहला डोज 25020
18साल से 44साल दूसरा डोज 000

जारी सूची के अनुसार हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज का लक्ष्य 53802 का था, लेकिन अभी तक 41874 को ही लगा है, जबकि द्वितीय डोज 32538 लोगों ने लगवाया है। 51163 फ्रंटलाइन वर्करों को प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक 44093 लोगों ने ही लगवाया है। वहीं द्वितीय डोज भी 26021 लोगों ने ही लगवाया है। 18 से 44 साल तक के 1801732 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन अभी तक 25020 लोगों को ही लगी है। 45 से 60 के मध्य के 704483 लोगों को प्रथम डोज लगााने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक 314281 ने ही यह लगाया है।

वहीं द्वितीय डोज सिर्फ 61060 लोगों को ही लग सका है। 60 साल से अधिक आयु के 301343 लोगों को प्रथम डोज लगाने लक्ष्य था, जिनमें से 230515 लोगों ने लगवाया है, जबकि द्वितीय डोज लगाने में इनकी संख्या काफी कम रही है। अब तक 78351 लोग ही लगवाने पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link