- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- In Ukavad, The Doctor Put A Rakhi On Five Patients, Drip, Sample Taken Suddenly And One Turned Out To Be Corona Positive
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्लिनिक का जायजा लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम
गुना। जिले के मधुसूदनगढ़ कसबे में उस समय भयावह स्थिति बन गयी जब एक क्लिनिक पर इलाज करा रहे पांच मरीजों में से एक कोरोना पॉजिटिव निकल गया। प्रशासन की टीम ने निरिक्षण के दौरान क्लिनिक पर मरीज़ों के सैंपल लिए थे। अब उन सभी मरीजों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम निरिक्षण के लिए निकली थी। टीम ग्राम उकावद पहुंची तो देखा डॉ एसएल कश्यप अपनी क्लिनिक पर मरीजों का इलाज कररहे थे। यहाँ पांच मरीजों को ड्रिप लगी हुई थी। इस दौरान वहां इलाज करा रहे मरीजों से बीमारी सम्बन्धी पूछताछ की गयी। मरीज के लक्षणों पर शंका होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही मरीज की सैंपलिंग की। इनकेसंपले जांच के लिए भिजवाए गए।
भेजे गए सैंपलों में से एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इससे क्लिनिक संचालक डॉक्टरऔर अन्य मरीजों के हाथ पांव फूल गए। तहसीलदार निशा भरद्वाज ने बताया की सभी मरीजों को क्वारंटाइन करवा दिया गया है। साथ ही क्लिनिक संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी है की आगे से इस चीज का ख्याल रखा जाए। पॉजिटिव मरीज को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है जहाँ उसका कोरोना का इलाज किया जा रहा है।