- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Letter Written To CM Shivraj To Withdraw The Increased Prices Of DAP Fertilizer, Said How Will The Income Of Farmers Double
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
खरगोन सांसद गजेंद्रसिंह पटेल
कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, वैक्सीन सहित अन्य आवश्यक संसाधनों पर जीएसटी वसूलने वाली केंद्र व राज्य सरकार ने अब डीएपी खाद के दाम 56 प्रतिशत तक बढ़ा दिए है। किसान संगठन, विपक्ष के विरोध के बाद अब खरगोन से भाजपा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या इसी तरह सरकार किसानों की आय दोगुनी करेंगी।
सांसद पटेल ने बताया कि कोविड महामारी में भी केंद्र व राज्य सरकार किसानों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए उनके खातों में जमा कर रही है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा कृषि कार्य में आना वाला डीएपी खाद के मूल्य में 58 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है, जिससे खाद की एक बोरी का मूल्य 1200 से बढ़कर 1900 रूपए हो गया है। इस मूल्य वृद्धि से फसल की लागत पर भी असर पड़ेगा और किसानों को इस लागत से और अधिक खर्च होगा। वहीं कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण किसानों ने दो वर्ष से अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने के संबंध में अवगत कराया है। उपज का सही दाम नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, जिससे किसानों में रोष भी है। इसलिए डीएपी खाद के मूल्य में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी को किसानों के हित में वापस लेने का निर्णय लें, ताकि किसानों को वैश्विक महामारी काल में राहत मिल सके।
सरकार के संज्ञान में लाना जरूरी
हम सरकार में रहकर ही कार्य कर रहे है। किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र और राज्य दोनों सरकारें 2-2 हजार रुपए की राशि किसानों के खातों में डाल रही है। अभी राज्य सरकार ने डीएपी खाद की कीमतें 56 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। किसानों हित के लिए सरकार को संज्ञान में लाना जरूरी है। इसलिए सीएम को पत्र लिखकर मांग की है।