Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नागरिकों को वैक्सीन लगवाने की समझाइश देतीं नगर परिषद् सीएमओ प्रीति सिकरवार
गुना। जिले की कुम्भराज तहसील में लोगों के मन मैवक्सीने का भय होने से नागरिक वैक्सीन लगवाने में हिचकिचा रहे हैं। महिलाओं में यह डर ज्यादा व्याप्त है। उनका कहना है कि इससे उन्हें उल्टी और बुखार जैसी समस्या हो जाएगी।
शासन और प्रशासन नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहा है। इसके लिए जिलेभर में दल बनाकर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में नागरिक वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कुम्भराज कस्बे में आया है। यहाँ के वार्ड क्रमांक २ में नागरिक वैक्सीन लगवाने नहीं पहुँच रहे हैं। खासकर महिलाओं में इसका ज्यादा डर बैठा हुआ है।
जब उन महिलाओं से इस विषय में पुछा गया तो उन्होंने कई बहाने बनाये। एक महिला का कहना था की एक महीने पहले डॉक्टर ने दवाई दी थी। उसकी वजह से महिला को बुखार और उल्टी की समस्या हो गयी। इस कारण वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही है। इसलिए उसे वैक्सीन से डर लग रहा है।
वहीं वार्ड की २० महिलाओं ने कुछ दिन पूर्व टीका लगवाया था। टीका लगवाने के बाद अधिकतर महिलाओं को हलके बुखार और हरारत की समस्या हुई। हालाँकि यह सामान्य परिस्थिति है की वैक्सीन लगवाने के बाद थोड़ी हरारत तो होती ही है। इसी से डरकर वार्ड की अन्य महिलाओं में डर बैठ गया। कई बार कहने के बाद भी वे वैक्सीन लगवाने नहीं पहुँच रही हैं।
महिलाओं का कहना है कोरोना कर्फ्यू में वैक्सीन लगवाने के बाद अगर उन्हें कुछ साइड इफ़ेक्ट होते हैं तो उनके इलाज की कौन व्यवस्था करेगा। तहसील मुख्यालय पर उतनी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं है। बसें चल नहीं रही हैं। इस हाल में गुना जाना सभी के लिए मुश्किल काम है। ऐसे में अगर उन्हें कुछ हुआ तो कौन गारंटी लेगा।
जानकारी लगने के बाद नगर परिषद् सीएमओ प्रीति सिकरवार खुद वार्ड क्रमांक 2 में पहुंची। उन्होंने सभी महिलाओं से बात की और समझाया की वैक्सीन से आपकी सुरक्षा ही होगी। कोरोना जैसी भयानक बीमारी से सुरक्षित हो जाओगे। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगवाने के बाद अधिकांश किसी को कोई दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने पुरे कुम्भराज में नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।