- Hindi News
- Local
- Mp
- Two Minor Friends Were Also There, They Have Not Been Found Yet, Including BJP Leader, 6 Have Been Booked.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- दैनिक भास्कर में खबर प्रसारित होने के बाद संज्ञान स्वत: लिया
इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी उसे शनिवार को घर से बुलाकर चोरल ले गए थे। नाबालिग के साथ उसकी दो सहेलियां भी थीं, जो घटना के बाद से लापता हैं। परिजनों ने उनके साथ भी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस लड़कियों की तलाश कर रही हैं। वहीं फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया जा रहा है।
आरोपियों के ठिकानों पर रात को पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस मामले में दो भाजपा नेताओं की भी तलाश की जा रही है। इन दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार पर FIR दर्ज न कराने के लिए दबाव बनाया था। दैनिक भास्कर में खबर प्रसारित होने के बाद इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पीड़ितों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर 48 घंटे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
सीएसपी जयंत राठौर ने बताया कि आरोपी समीर, आसिफ, बिट्टू, हसनैन की तलाश की जा रही है। ये सभी गांजा पीने के आदी हैं और नशे की हालत में यहां-वहां घूमते रहते हैं। शनिवार को ये अपनी कार से तीन लड़कियों को साथ में लेकर चोरल के जंगल में गए थे, जहां उन्होंने एक लडक़ी को शराब भी पिलाई और बाद में उसके साथ चारों युवकों ने दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित और संबंधित आरोपी आपस में परिचित हैं। हालांकि इनका कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं मिला है। पुलिस ने भाजपाई रेहान शेख और जुनैद के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है, जिन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं करने के लिए दबाव बनाया था।
दो लड़कियों की तलाश
पुलिस की जांच में पता चला है कि इनके साथ दो और नाबालिग लड़कियां भी थीं जो इनके साथ गई थीं। वे न तो घर लौटी हैं और न ही उनके बारे में कोई जानकारी मिली है। उनके परिजनों को अंदेशा है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। सदर बाजार टीआई अजय वर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का नाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा है।
आरोपी भाजपा नेता क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी में है
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने वार्डों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी में अपराधियों भी को शामिल कर लिया। इसका ताजा उदाहरण वार्ड 8 का सदस्य रेहान शेख है। उस पर पीड़िता के परिवार को धमकाने का केस दर्ज हुआ है। वह इस समय वार्ड का भाजपा अध्यक्ष भी है।