बूंदाबांदी से बदला मौसम: ताऊ ते फेर सकता अन्नदाता की मेहनत पर पानी, प्रशासन के हाथ पैर फूले, खरीद केंद्रों पर हजारों क्विटंल गेहूं को लेकर खड़े किसान

बूंदाबांदी से बदला मौसम: ताऊ ते फेर सकता अन्नदाता की मेहनत पर पानी, प्रशासन के हाथ पैर फूले, खरीद केंद्रों पर हजारों क्विटंल गेहूं को लेकर खड़े किसान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Tau Can Turn Water On The Hard Work Of The Donor, The Administration Swings Its Hands, Farmers Standing For Thousands Of Quintals Of Wheat At The Procurement Centers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खरीद केंद्र पर खुले में रखा गेहूं। दिनभर बूंदाबांदी से भींगा।

  • 60 हजार क्विटंल गेहूं पड़ा खुले में।
  • वारदाना की कमीं का भी संकट।

भिंड जिले के हर ब्लॉक में किसानों का उपार्जन खरीदी इन दिनों चल रही है। हर खरीदी केंद्र पर हजारों क्विटंल गेहूं की फसल लेकर किसान खड़े हुए है। किसान, खरीद केंद्र पर गेहूं की फसल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आसमान पर ताऊ ते के गरजते बादलों को देखकर इन किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई है। वहीं, सरकार द्वारा खरीदे गए अनाज भी मैदान में रखा है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन के भी हाथ पैर फूले हैं।

58 खरीद केंद्रों पर 60 हजार क्विटंल गेहूं पड़ा मैदान में

ताऊ ते के असर की वजह से पूरे जिले में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। इस वजह से जिलेभर के 58 खरीद केंद्रों पर करीब 60 हजार क्विटंल गेहूं की फसल तौलकर रखी है। यह फसल को गोदामों तक ले जाने में समय लग रहा है। यदि समय रहते यह गेहूं को सुरक्षित नहीं किया गया तो सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो जाएगा।

खरीद केंद्रों पर पहुंचकर कलेक्टर ने ढकवाया गेहूं

जिले के कई केंद्रों पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने गेहूं की उपज की खरीदी के बाद गेहूं की खरीदी को सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। कई केंद्रों पर खुले में उपज रखी हुई थी। इन केंद्रों पर वारदाने का टोटा था। ऐसे में यह गेहूं रिमझिम बूंदों से भींग रहा था। कलेक्टर के पहुंचते ही तिरपाल मंगाई गई और सुरक्षित किया गया।

वारदाना की खल रही कमीं

जिले के बीस अधिक खरीद केंद्रों पर वारदाना नहीं है। वारदाना का टोटा होने की वजह से किसानों से खरीदा गया गेहूं को ढेर में लगाए गए थे। पचोखरा खरीद केंद्र पर जब कलेक्टर और एसपी पहुंचे तो वारदाना की कमीं होना बताई गई। इसके बाद यहां वारदाना उपलब्ध कराए जाने और सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए है। खरीद केंद्र प्रभारी परमाल सिंह राजावत का कहना है कि दस से बारह किसान अपने ट्रैैक्टर ट्रॅाली लेकर आए है। इन आज खरीदी नहीं की गई। वहीं वारदाना की कमी व माल की ढुलाई की जानकारी भी वरिष्ठ अफसरों को दी जा चुकी है।

इधर, वैशपुरा में भी यही हाल रहा। यहां पर भी खरीद को रोका गया। यहां पर भी किसान अपनी उपज के साथ खड़े रहे। वारदाना न होने की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी गई।

खरीदी को रोक दिया गया, किसानों को वापस जाने की सलाह दी गई

ताऊ ते को देखते हुए अभी गेहूं की खरीदी रोक दी गई है। किसानों को माल लेकर घर जाने की सलाह दी गई है। यह कहना है नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक राकेश चौधरी का। उन्होंने यह भी बताया कि वारदाना आ चुका है। मालनपुर में रखा है। बारिश से वारदाना भींगे न इसलिए वितरण रोका गया है। सभी केंद्रों पर रखे माल को सुरक्षित किया जा चुका है। कल तक 40 हजार क्विटंल खरीद काे गोदाम तक पहुंचा दिया जाएगा।

खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सहित अन्य अफसर।

खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सहित अन्य अफसर।

खबरें और भी हैं…



Source link