NZ VS ENG: नील वैगनर ने कहा-इंग्लैंड सीरीज कोई प्रैक्टिस मैच नहीं (फोटो-एएफपी)
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर (Neil Wagner) ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) फाइनल के अभ्यास के तौर पर नहीं लेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला खेलेगी. वैगनर ने रवाना होने से पहले ऑकलैंड हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘हम इंग्लैंड के खिलाफ इन दो टेस्ट मैचों को केवल (डब्ल्यूटीसी फाइनल के) अभ्यास के तौर पर नहीं लेंगे. ‘उन्होंने कहा, ‘हम जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं उस पर मुझे गर्व है और हम न्यूजीलैंड के लिये टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं. ‘ न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी सोमवार को इंग्लैंड पहुंच गये लेकिन वैगनर ब्रिटेन रवाना होने वाले दूसरे दल का हिस्सा हैं.
वैगन ने किया ड्यूक गेंदों से अभ्यास विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के गेंदबाज वैगनर ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले लिंकन में ड्यूक गेंदों से अभ्यास किया. इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में ड्यूक गेंदों का उपयोग होता है. उन्होंने कहा कि उन्हें अभ्यास शिविर का काफी फायदा मिला. वैगनर ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा रहा और निश्चित तौर पर यह (ड्यूक गेंद) कूकाबूरा से अलग होती है. ‘बता दें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच दो जून को लंदन में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 10 जून से बर्मिंघम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में शुरू होगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘न्यूजीलैंड की टीम कड़े स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रही है जिसमें रवानगी से पहले टीकाकरण और कोविड परीक्षण के अलावा मास्क और ‘सेनेटाइजर’ से युक्त चिकित्सा किट शामिल है. ‘
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाड़ियों ने दी संन्यास की धमकी! खिलाड़ी पहले तीन दिन होटल में पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद वे चौथे से छठे दिन के बीच छह खिलाड़ियों के समूह में अभ्यास कर सकते हैं लेकिन इसके लिये उनका कोविड परीक्षण नेगेटिव आना चाहिए. टीम के बीच आपस में ही 26 मई से 28 मई के बीच तीन दिवसीय मैच खेला जाएगा जिसमें छह स्थानीय गेंदबाज उनकी मदद करेंगे. ये छह गेंदबाज पहले ही पृथकवास पर रहेंगे.इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित होने के बाद मालदीव में रह रहे कप्तान केन विलियमसन, काइल जेमीसन, मिशेल सेंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिमसेक और ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन सोमवार को पहुंचेंगे.