- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Brother in law Went To Brother in law’s Wedding Even After The Ban, Jewelery cash Stolen From Home
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बहोड़ापुर न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी की घटना
सब्जी के थोक व्यवसायी को साले की शादी में जाना महंगा पड़ गया। चोर उनके सूने घर में दाखिल हुए और गहने-नकदी सहित 3 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए हैं। वारदात का पता रविवार रात शादी से लौटने पर चला। घटना बहोड़ापुर में न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी की है। रात को ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पर पुलिस अफसरों ने यह भी सवाल किया है कि जब शादियां बैन थी तो वह शादी में गया ही क्यों।
बहोड़ापुर में न्यू फोर्ट व्यू कालोनी निवासी बलवंत पुत्र छोटे लाल प्रजापति का सब्जी मंडी में आढ़त का काम है। रविवार को उनके साले की शादी शहर के सिटी सेंटर से थी। साले की शादी थी इसलिए वह कोरोना और शादियों पर बैन का भूलकर पूरे परिवार के साथ सज धज कर साले की शादी के लिए निकल गए। मकान सूना था और चोर गिरोह को उसकी सूचना दी। चोरों ने सूने मकान के ताले चटका दिए। चोर घर के अंदर दाखिल हुए और अलमीरा से करीब 4 से 5 तौला सोना, 50 हजार रुपए नकदी, आधा किलो चांदी चोरी कर ले गए हैं। रविवार रात जब व्यवसायी का परिवार लौटा तो चोरी का पता लगा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है।
ऐसे बच गए पुश्तैनी जेवरात
- बलवंत सिंह अपने साले की शादी में गए थे। इसलिए उनकी पत्नी पुश्तैनी गहने साथ ले गई थीं। वहां शादी में उन्हें गहने पहनने थे। यही कारण रहा कि घर से कुछ ज्यादा चोरी नहीं हुआ है।
आटे के डिब्बे से लेकर ज्वेलरी बॉक्स तक खंगाले
- चोर गिरोह ने घर में चोरी के दौरान अच्छे से तलाशी ली है। वह अलमारी में रखे ज्वेलरी बॉक्स के साथ-साथ किचन में आटे और मसाले के डिब्बे तक को खोलकर चैक किए हैं।