रमीज राजा ने कहा-पाकिस्तानी टीम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नहीं

रमीज राजा ने कहा-पाकिस्तानी टीम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नहीं


पाकिस्तानी खिलाड़ियों की काबिलियत पर रमीज राजा ने खड़े किये सवाल (AP) 

हाल ही में पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे दौरे से लौटी है जहां उसने टेस्ट और टी20 सीरीज जीती लेकिन इसके बावजूद पूर्व कप्तान रमीज राजा (Ramiz Raja) अपनी टीम से खुश नहीं हैं.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) अकसर अपनी टीम की आलोचना करते नजर आते हैं, इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. रमीज राजा ने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में कहा कि जिम्बाब्वे में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन मायूस करने वाला था और उन्हें लगता है कि ये टीम हार से डरती है. साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम में खेल रहे खिलाड़ियों की काबिलियत पर ही सवाल खड़े कर दिये. रमीज राजा का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा-

‘2-3 खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के पास कोई खिलाड़ी ही नहीं है. हर खिलाड़ी दबाव में अपनी जगह बचाने के लिए खेलता है. जिन खिलाड़ियों को चुना गया है उनके अंदर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की काबिलियत नहीं है. जिम्बाब्वे सीरीज युवा खिलाड़ियों को मौका देने की सीरीज थी लेकिन टीम दबाव में दिखी. पीएसएल और घरेलू टी20 लीग के खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए था इस सीरीज में लेकिन पाकिस्तान को डर था कि कहीं 12वीं रैंक की टीम के खिलाफ हार ना जाएं.’
Youtube Video

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाड़ियों ने दी संन्यास की धमकी!पाकिस्तान को चाहिए टीम डायरेक्टर-रमीज राजा रमीज राजा ने कहा, ‘अगर हारने से आप घबराना शुरू कर दें तो आप हार जाते हैं. पाकिस्तानी टीम इसी तरह सोच रही है. पाकिस्तान को एक टीम डायरेक्टर की जरूरत है जो जूनियर और सीनियर टीम को साथ में लेकर चले और साथ ही ये बताए कि पाकिस्तानी टीम को कैसे खिलाड़ी चाहिए. बाबर आजम को जोखिम उठाना ही होगा, तभी वो कामयाब होंगे. साथ ही उन्हें ये पता होना चाहिए कि प्लेइंग इलेवन कैसी चुननी है. साथ ही ये पता होना चाहिए कि दूसरे कप्तान किस तरह की सोच रकते हैं. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे पर हमने देखा कि हमारी टीम एक-दो खिलाड़ियों पर ही निर्भर है आखिर क्यों मिडिल ऑर्डर में पाकिस्तान के पास बेहतर खिलाड़ी नहीं है. घरेलू क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ियों को घास तक नहीं डाली जाती.’

.quote-box { font-size: 18px; line-height: 28px; color: #767676; padding: 15px 0 0 90px; width:70%; margin:auto; position: relative; font-style: italic; font-weight: bold; }
.quote-box img { position: absolute; top: 0; left: 30px; width: 50px; }
.special-text { font-size: 18px; line-height: 28px; color: #505050; margin: 20px 40px 0px 100px; border-left: 8px solid #ee1b24; padding: 10px 10px 10px 30px; font-style: italic; font-weight: bold; }
.quote-box .quote-nam{font-size:16px; color:#5f5f5f; padding-top:30px; text-align:right; font-weight:normal}
.quote-box .quote-nam span{font-weight:bold; color:#ee1b24}
@media only screen and (max-width:740px) {
.quote-box {font-size: 16px; line-height: 24px; color: #505050; margin-top: 30px; padding: 0px 20px 0px 45px; position: relative; font-style: italic; font-weight: bold; }
.special-text{font-size:18px; line-height:28px; color:#505050; margin:20px 40px 0px 20px; border-left:8px solid #ee1b24; padding:10px 10px 10px 15px; font-style:italic; font-weight:bold}
.quote-box img{width:30px; left:6px}
.quote-box .quote-nam{font-size:16px; color:#5f5f5f; padding-top:30px; text-align:right; font-weight:normal}
.quote-box .quote-nam span{font-weight:bold; color:#ee1b24}





Source link