रिटायर कमरे की जगह बनेगा ऑक्सीजन प्लांट: कल घोषणा की, आज, पोरसा पहुंच गए केन्द्रीय मंत्री तोमर, ऑक्सीजन प्लांट की जगह का किया निरीक्षण

रिटायर कमरे की जगह बनेगा ऑक्सीजन प्लांट: कल घोषणा की, आज, पोरसा पहुंच गए केन्द्रीय मंत्री तोमर, ऑक्सीजन प्लांट की जगह का किया निरीक्षण


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निरीक्षण करते केन्द्रीय मंत्री तोमर

  • केन्द्रीय मंत्री ने कहा, आस-पास के गावों के किसानों को मिले पर्याप्त इलाज

मुरैना(पोरसा) कल, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आपदा प्रबंधन की बैठक में पोरसा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की और आज वह पोरसा भी पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जगह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के रिटायर कमरे को देखा, जहां ऑक्सीजन प्लांट लगना है। इस मौके पर जिले के सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री सबसे पहले पोरसा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने उस जगह का अवलोकन किया तथा अस्पताल के बगल में पड़ी जगह को चिन्हित किया। इस मौके पर उनके साथ अंबाह विधायक कमलेश जाटव, जिला स्वास्थय एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. एडी शर्मा, डॉ. जीपी पाराशर, डॉ. पीपी शर्मा, एसडीएम राजीव समाधिया, तहसीलदार राजकुमार नागौरिया, डॉक्टर शिवम मंगल ,डॉक्टर सौरभ अवस्थी व डॉक्टर राकेश कुरील सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अधिकारयों के साथ केन्द्रीय मंत्री

अधिकारयों के साथ केन्द्रीय मंत्री

किसानों को मिले सही इलाज केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि पोरसा अस्पताल में न केवल कस्बे बल्कि आस-पास के गांवों के सभी किसान इलाज कराने आते हैं। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों से कहा कि हमारा पूरा प्रयास होना चाहिए कि, इन किसानों को सही इलाज मिल सके। इसकी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी हमारी सबकी है। हम हर संभव व्यवस्था करेंगे।

ऑक्सीजन प्लांट की जगह देखते केन्द्रीय मंत्री

ऑक्सीजन प्लांट की जगह देखते केन्द्रीय मंत्री

स्वसहायता समूहों ने किया मास्क वितरण इस मौके पर जय माता दी स्व सहायता समूह, भगवती स्व सहायता समूह, शीतला माता स्व सहायता समूह की मिथिलेश तोमर, सोनाली, भावना तोमर, तपन मिश्रा, रफीक खान ,कमलेश सेवर, आदि के द्वारा मास्क वितरण किए गए। भाजपा के पहुंचे कार्यकर्ता इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, आनंद सिंह तोमर, मुन्ना सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, अरविंद सिंह तोमर, आदि सहित कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link