इन कारों में मिलता है 25 किमी का माइलेज.
Hyundai Verna कार दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है. यह कार एक लीटर में अधिकतम 25 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. हुंडई की इस कार की कीमत 9.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है.
नई दिल्ली. देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद लोगों का झुकाव CNG और इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ रहा है. कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार चली गयी है. कार चलाने वाले आम लोगों को अब माइलेज की चिंता सताने लगी है. ऐसे में कार चलाने वाले लोग अब अच्छी माइलेज देने वाली कार की तलाश कर रहे हैं. हुंडई i20, टाटा Altroz और हुंडई Verna कुछ ऐसी कारें है जिसकी कीमत मात्र 10 लाख रुपए से भी कम है और ये कारें 25 किलोमीटर तक का माइलेज देती हैं. हुंडई i20 – हुंडई की ये कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है. ये कार 1 लीटर में अधिकतम 25 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. इस कार की कीमत 6.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली है. टाटा Altroz – टाटा Altroz दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है. एक लीटर में ये कार अधिकतम 25 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. इस कार की कीमत 5.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. यह भी पढ़ें: 2021 Skoda Kushaq एसयूवी जून में होगी लॉन्च, कंपनी के डायरेक्टर ने किया अनाउंसमेंटहुंडई Verna 25 – हुंडई की ये कार दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है. यह कार एक लीटर में अधिकतम 25 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. हुंडई की इस कार की कीमत 9.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. मारुती Baleno – मारुति की ये कार सिर्फ पेट्रोल इंजन वेरिएंट में ही उपलब्ध है. प्रति लीटर में ये कार अधिकतम 23 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. इस कार की कीमत 5.98 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. यह भी पढ़ें: Zoomcar पर कुछ हजार रुपये में महीने भर के लिए किराए पर ले लग्जरी कार, जानें पूरा ऑफर
किआ सॉनेट:- किआ की ये कार भी दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन में आती है. किआ सॉनेट 1 लीटर पेट्रोल में 24 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. कार की कीमत 6.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. मारुती Wagon R का CNG मॉडल 1 किलोग्राम CNG में 32.52 किलोमीटर की माइलेज देती है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.46 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. वहीं मारुति Ertiga का CNG मॉडल 1 किलोग्राम CNG में 26 किलोमीटर तक का सफर कराती है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है.