Honda Motorcycle और Shooter ने वारंटी पीरियड एक्सटेंड किया, जानिए सबकुछ

Honda Motorcycle और Shooter ने वारंटी पीरियड एक्सटेंड किया, जानिए सबकुछ


होंडा ने अपने व्हीकल का वारंटी पीरियड बढ़ाया.

Honda Motorcycle and Shooter ने अपनी वारंटी पीरियड बढ़ाने का फैसला कोरोना महामारी की वजह से देश के कई राज्यों में लगाए लॉकडाउन की वजह से लिया है. आपको बता दें इससे पहले कई कार निर्माता कंपनी जैसे मारुति, टाटा, हुंडई और यामाहा ने अपने वारंटी पीरियड को बढ़ाने का फैसला किया था.

नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर (HMSI) ने कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से अपने व्हीकल्स की सर्विसिग और वांरटी बढ़ा कर 31 जुलाई तक करा दी है. आपको बता दें होंडा की इस पहल का फायदा केवल उन कस्टमर को मिलेगा. जिनका वारंटी पीरियड 1 अप्रैल से 31 मई के बीच है. वहीं होंडा ने साफ किया है कि, इस सुविधा का लाभ कस्टमर देशभर में ले सकेंगे. साथ ही होंडा ने इसकी जानकारी समस्त डीलरशिप को दे दी है. इस वजह से किया फैसला – होंडा ने अपनी वारंटी पीरियड बढ़ाने का फैसला कोरोना महामारी की वजह से देश के कई राज्यों में लगाए लॉकडाउन की वजह से लिया है. आपको बता दें इससे पहले कई कार निर्माता कंपनी जैसे मारुति, टाटा, हुंडई और यामाहा ने अपने वारंटी पीरियड को बढ़ाने का फैसला किया था. यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा माइलेज देनी वाली 5 बेस्ट कार, जिनकी कीमत है 10 लाख रुपये से भी कम Honda ने CSR के तहत किया ये काम – होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 6.5 करोड रुपये का योगदान देने का वादा किया है. जिसमें कंपनी ने हरियाणा के मानेसर में 100 बिस्तरों की सुविधा और राजस्थान के टपुकारा में 100 बिस्तरों के की व्यवस्था की है. इसके साथ ही कंपनी ने मानेसर, अलवर, कोलार (कर्नाटक), गौतमबुद्ध नगर में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित कर रही है.यह भी पढ़ें: नई गाइडलाइंस के चलते घर बैठे ऑनलाइन पूरे करें ड्राइविंग लाइसेंस और RC से जुड़े काम इसके अलावा होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर एचआईएफ ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसे चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के अलावा फ्रंट-लाइन योद्धाओं को पीपीई, मास्क और सैनिटाइज़र भी वितरित कर रहे है.









Source link