MP में आज से फिर वैक्सीनेशन: 15 दिन में 18+ के 9.10 लाख लोगों को टीका लगाने का टारगेट; स्टॉक में 4.12 लाख डोज, 31 मई तक कोविशील्ड के 4.24 लाख डोज मिलेंगे

MP में आज से फिर वैक्सीनेशन: 15 दिन में 18+ के 9.10 लाख लोगों को टीका लगाने का टारगेट; स्टॉक में 4.12 लाख डोज, 31 मई तक कोविशील्ड के 4.24 लाख डोज मिलेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Target To Vaccinate 9.10 Lakh People Between 18 And 44 Years Of Age In 15 Days; 4.12 Lakh Doses In Stock, 4.24 Lakh Doses Of Kovishield By 31 May

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेशएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में 18 से 44 साल तक के लाेगों को कोरोना का टीका लगाने का अभियान 17 मई से शुरू हो रहा है। सरकार ने 31 मई तक 9.10 लाख लोगों को वैक्सीनेशन का टारगेट रखा है। पिछले 10 दिनों में इस आयु वर्ग के 1 लाख 82 हजार 378 लोगों को ही पहला डोज लग पाया है, जबकि टारगेट 1 लाख 48 हजार डोज लगाने का था।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18+ लोगों का 17 से 31 मई के बीच 9 दिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए हर दिन करीब 1 हजार से 1100 सेशन होंगे। पहले दिन सोमवार को 90 हजार लोगों को टीका लगाने का टारगेट है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में 900 सेशन किए जा रहे हैं।

इससे पहले 5 से 15 मई तक 1,480 सेशन हुए थे। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की उम्र तक के सभी लोगों को टीके लगाने के लिए कोविशील्ड के 4.76 करोड़ और कोवैक्सिन के 52. 25 लाख डोज के ऑर्डर दिए हैं।

4.12 लाख डोज स्टॉक में, कोवैक्सिन के सिर्फ 12 हजार
मध्यप्रदेश में इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन के 4.12 लाख डोज स्टॉक में हैं। इसमें से कोवैक्सिन के सिर्फ 12 हजार डोज हैं। 31 मई तक 4.24 लाख कोविशील्ड के डोज मध्य प्रदेश को मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोवैक्सिन के डोज की आपूर्ति के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

वैक्सीन का एक भी डोज बेकार ना जाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में किए जा रहे वैक्सीनेशन में सुनिश्चित किया जाए कि वैक्सीन का एक भी डोज़ बेकार न हो। वेटिंग और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन व वैक्सीनेशन की व्यवस्था भी की जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link