आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का डोर टू डोर सर्वे: कोरोना संक्रमण से माता-बाप को खो चुके बच्चों को सरकार देगी आर्थिक सहायता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का डोर टू डोर सर्वे: कोरोना संक्रमण से माता-बाप को खो चुके बच्चों को सरकार देगी आर्थिक सहायता


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रहीं डोर-टू डोर पहुंचकर कर लोगों के स्वास्थ्य का सर्वे

कोरोना महामारी से अपने माता-पिता को खो चुकी बच्चों की तलाश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही हैं। उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद समय से पहुंच सके और उन बच्चों का संरक्षण किया जा सके इसके लिए जिले की 1771 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में डोर टू डोर घूम कर सर्वे कर रही हैं।

1 मार्च 2021 के बाद किसी भी प्रकार की बीमारी से मरने वाले लोगों की सूची व उनके बच्चों की जानकारी जुटा रही हैं ताकि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता अब नहीं रहे हैं यानी उनकी मौत हो गई है उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता व भरण पोषण के लिए की जाने वाली प्रक्रिया पूरी की जा सके इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सर्वे का काम कर रही है।

इस काम को बाल संरक्षण अधिकारी भी मॉनिटर कर रहे हैं। ताकि किसी भी बच्चे का नाम ना छूट सके सर्वे के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक फॉर्मेट दिया गया है, जिसमें बच्चों की संपूर्ण जानकारी उनके माता-पिता की मौत का विवरण पता और उनकी स्थिति भी पता लगाई जा रही है।

शहर में यह काम शुरू: वार्ड 11 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्वेता मुद्गल ने अपने वार्ड में एक परिवार के दो बच्चों व उनकी मां को सूचीबद्ध किया है उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को वार्ड में रहने वाले नईमुद्दीन की मौत घर पर ही हो गई थी।

अब उनके 10 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है, वाह पत्नी है वह अपने बच्चों और घर का भरण पोषण ऑटो चला कर किया करते थे। अब उनके घर का भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। इसलिए सर्वे में उनका नाम जोड़ा गया है। इसी प्रकार वार्ड में जानकारी जुटाई जा रही है।

संचालनालय द्वारा 1मार्च के बाद मृत्यु होने पर ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिसमें उन बच्चों की तलाश जिले में आगनवाड़ी कार्यकर्ता से करवाई जा रही है। अभी स्पॉन्सरशिप योजना से लाभ दिया जा रहा है।-ललित देहरिया,जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी

खबरें और भी हैं…



Source link