कोरोनाकाल में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कड़े तेवर: अस्पताल में मरीज कराहेंगे, बाहर डॉक्टर साहब कटोरा लेकर भीख मागेंगे

कोरोनाकाल में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कड़े तेवर: अस्पताल में मरीज कराहेंगे, बाहर डॉक्टर साहब कटोरा लेकर भीख मागेंगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काली पट्‌टी बांध कर काम कर रहे स्वास्थय कर्मचारी

  • पट्टी बांधकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, 24 से चले जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अस्पताल के अंदर मरीज कराहेंगे और बाहर डॉक्टर साहब, कटोरा लेकर भीख मागेंगे। यह नजारा अब पोरसा के शासकीय अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में देखने को मिलेगा। जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो चुकी है। आज पोरसा कस्बे के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्‌टी बांध कर काम किया। इन कर्मचारियों ने तय किया है कि आज, कल और परसों काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 22 को कटोरा लेकर भीख मांगेगे। फिर भी बात नहीं मनी तो 24 मई से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

कोरोना काल में एक तरफ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सख्त आवश्यकता है। जो कर्मचारी पहले से लगे हैं, वे भी कम पड़ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने जिला कलेक्टरों को अस्थाई तौर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती के अधिकार दे दिए हैं। अगर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं, तो स्वस्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएंगी।

यह तय किया इन कर्मचारियों ने
संविदा कर्मचारी 21 मई को कोरोना काल में मृत्यु हुए अपने साथी कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देंगे। 22 मई को कटोरा लेकर भीख मांगेंगे। 24 तारीख से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह हैं इनकी प्रमुख मांगें
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुख्य मांग है, कि उन्हें नियमित कर्मचारी बनाया जाए। निकाले हुए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। नियमित कर्मचारियों की तरह उन्हें 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए। इसका शासन ने पूर्व में आश्वासन भी दिया था। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे 24 मई से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
मजबूरी का फायदा उठा रहे स्वास्थ्य कर्मचारी
कुछ लोगों का मानना है कि कस्बे के स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। वे इस बात को भली भांति समझ रहे हैं कि, इस वक्त सरकार को उनकी अत्यंत आवश्यकता है। अगर वे हड़ताल करते हैं तो सरकार को मजबूरन उनकी मांगे माननी पड़ेंगी।

यह स्वास्थ्य कर्मचारी रहे शामिल
आज शासकीय अस्पताल पोरसा में स्वास्थय कर्मचारी सुनील माहोर, सोनू सिंगल, ऊंषा सिलावट, अनीता दीक्षित, सीमा सोनी, रजनी, योगेंद्र ,सुनीता भदोरिया, बृजमोहन सिंह तोमर, संदीप त्यागी, रश्मि, मिथिलेश, ममता, आदि लगभग 50 कर्मचारी संविदा बेस पर कार्यरत हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link