Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मरीज को ले जाती विधायक की गाडी
गुना। जिले के चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवाओं का क्या हाल है , इसकी पोल उस समय खुल गयी जब चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह को अपनी निजी गाडी देनी पड़ गयी। इसका उपयोग एम्बुलेंस के रूप में किया जायेगा। मंगलवार को विधायक ने अपनी गाडी मरीजों के लिए सौंप दी।
कुछ दिनों पूर्व चांचौड़ा विधायक ने एक विडिओ जारी कर यह कहा था की कई मरीजों को समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजस्थान सीमा से लगे जो गांव हैं , वहां चिकित्सा व्यवस्था लोगों को नहीं मिल पा रही है। उन्हें एम्बुलेंस उपलब्ध भी नहीं हो पाती जिससे वे शहर केअस्पताल में आकर इलाज करा सकें। ऐसे में अगर स्वास्थ्य विभाग चाहे तो वे अपनी निजी गाडी सौंप सकते हैं जिससे मरीजों को सहायता मिल सके।
मंगलवार को उन्होंने अपनी गाडी इस काम के लिए सौंप दी। इसी दिन से ही एम्बुलेंस के रूप में गाडी का उपयोग भी शुरू कर दिया गया। कई मरीजों को एम्बुलेंस के रूप में यह गाडी उपलब्ध हुई। विधायक ने फिर एक विडिओ जारी कर कहा की चांचौड़ा क्षेत्र की जनता ने सेवा का अवसर दिया है तो मेरा भी फर्ज बनता है की आपकी सेवा करूँ। ऐसे कठिन समय में जो मुझसे बन सकता है वह मैं कर रहा हूँ। अपनी फॉर्चूनर गाडी एम्बुलेंस के रूप में निशुल्क चलाने के लिए शासन को दे दी है। आज से उसकी सेवाएं शुरू हो गयी हैं।