David Warner is no saint but if he is this fired up, very likely that something nasty must have been said by Quinton de Kock. Will be interesting to know the whole story. #SAvAUS pic.twitter.com/uHpT7jUVUO
— Aditya (@forwardshortleg) March 5, 2018
कैंडिंस ने बॉल टेंपरिंग की घटना के बाद संडे टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा था कि वॉर्नर ने सब कुछ उनकी वजह से किया था. दरअसल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2018 में खेली गई टेस्ट सीरीज की शुरुआत में ही क्विंटन डि कॉक और डेविड वॉर्नर के बीच लड़ाई हो गई थी. सीरीज आगे बढ़ने के साथ साथ ही विवाद भी बढ़ने लगे थे. दरअसल डिकॉक ने वॉर्नर की पत्नी की निजी जिंदगी को लेकर कुछ कमेंट किया था. कैंडिंस ने कहा था कि दूसरे टेस्ट के बाद जब वॉर्नर घर आए तो उन्होंने उन्हें बेडरूम में रोते हुए देखा था, जिससे वह टूट गए और फिर केपटाउन मैच में जो हुआ, वो सबके सामने था.
पहले टेस्ट मैच में भिड़ गए थे वॉर्नर और डिकॉक डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टी ब्रेक पर ड्रेसिंग रूम में जाते समय वॉर्नर और साउथ अफ्रीकन विकेटकीपर डिकॉक दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे. रिपोर्ट के अनुसार डि कॉक ने उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर पर भद्दे कमेंट किए थे, जिसे सुनकर वॉर्नर अपना आपा खो बैठे. डिकॉक ने वॉर्नर के सामने सोनी बिल विलियम्स का नाम लिया था. इस विवाद को और अधिक बढ़ाने में हालांकि साउथ अफ्रीकी प्रशंसक भी पीछे नहीं रहे थे. पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट के दौरान कुछ प्रशंसक रग्बी खिलाड़ी सोनी बिल का मास्क पहनकर आ गए थे. जिससे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और भड़क गए. टॉयलेट ट्रिस्ट है कैंडिंस की जिंदगी का धब्बा दरअसल कैंडिंस की जिंदगी में 2007 में घटी एक घटना काले धब्बे की तरह है. जिसे वह भुलाने की कोशिश करती है और उनका टॉयलेट ट्रिस्ट स्कैंडल ही 2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में छाया रहा था. दरअसल 2007 में सिडनी के एक होटल के टॉयलेट में उनकी रग्बी खिलाड़ी सोनी बिल विलियम्स के साथ संबंध बनाते हुए एक तस्वीर वायरल हो गई थी. यह भी पढ़ें : पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान, कहा- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टेंपरिंग मामले की पूरी जांच नहीं की इस तस्वीर को उनके साथ के किसी दूसरे व्यक्ति ने लिया था. हालांकि इसके बाद सोनी का बयान आया था कि उस समय वो काफी अधिक नशे में थे और उन्हें कुछ भी याद नहीं कि क्या हुआ. वहीं कैंडिंस ने भी कहा था कि नशा आपकी जिंदगी को प्रभावित करता है. इस घटना के बाद कैंडिंस अपने करियर पर ध्यान लगाने के लिए पर्थ चली गई थीं, मगर आज भी यह घटना एक साये की तरह उनके साथ साथ घूम रही है. कैंडिंस और डेविड वॉर्नर ने अप्रैल 2015 में एक दूसरे का हाथ थामा था. वॉर्नर और कैंडिंस को चुकानी पड़ी थी बड़ी कीमत वॉर्नर और कैंडिस को बॉल टैंपरिंग की बड़ी कीमत निजी जिंदगी में भी चुकानी पड़ी थी. उनकी पत्नी ने ही खुलासा किया था कि मार्च में प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक सप्ताह के बाद उन्होंने अपना बच्चा खो दिया था. अधिक तनाव और थकान के कारण उनका गर्भपात हो गया था. उन्होंने कहा था कि गर्भपात से दोनों का दिल टूट गया था.