Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जहां कोरोना संक्रमण के चलते शहर में कोरोना कर्फ्यू चल रहा है, लोगों को मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंसिंग सहित घर में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं पानी के लिए लोग कोरोना संक्रमण को भूल कर बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के ही दौड़ते हुए नजर आ रहे है। यह हाल है शहर के चंद्रशेखर वार्ड स्थित चौबे कॉलोनी के जहां कोरोना काल में लोग पानी के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे है।
10 मिनट में 10 हजार लीटर पानी खत्म
चंद्रशेखर वार्ड की चौबे कॉलोनी में करीब 500 लोगों की बस्ती है। जहां नगर पालिका की पाइप लाइन नहीं है। यहां पर प्रतिदिन 5-5 हजार लीटर के 2 पानी के टैंकर नगर पालिका के द्वारा भेजे जाते है। जैसे टैंकर आता है लोग उसे चारों तरफ से घेर लेते है और अपनी-अपनी नली को टैंकर में डाल कर बड़ी संख्या में लोग पानी की जुगत में लग जाते है और देखते ही देखते 5 हजार लीटर पानी का टैंकर 5 मिनट के अंदर खत्म हो जाता है, कुछ यहीं हाल दूसरे टैंकर का भी रहता है।