ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के इंजेक्शन के रेट तय: MP में सबसे पहले सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेज में ही सप्लाई होंगे, बचे हुए प्राइवेट में; अधिकतम कीमत 6248 रुपए

ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के इंजेक्शन के रेट तय: MP में सबसे पहले सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेज में ही सप्लाई होंगे, बचे हुए प्राइवेट में; अधिकतम कीमत 6248 रुपए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mucormycosis: Madhya Pradesh Black Fungal Disease Infection Injection Price List Update

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 घंटे पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने प्राइवेट में म्यूकर माइकोसिस इलाज लेने के लिए इंजेक्शन के रेट तय कर दिए हैं। – प्रतीकात्मक फोटो

  • भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज में विशेष यूनिट बनाई गईं

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के केस बढ़ रहे हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव आकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस बीमारी के इलाज के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज में विशेष यूनिट बनाई गई हैं।

इसके इलाज के लिए एंटी फंगस इंजेक्शन की आवश्यकता होती है। यह इंजेक्शन वर्तमान में बहुत ही सीमित संख्या में उपलब्ध है। अब तक की आवश्यकता को भारत सरकार द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। इंजेक्शन की जरूरत को देखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से कुछ और मात्रा में खरीदे हैं।

यह सबसे पहले म्यूकर माइकोसिस बीमारी का इलाज कराने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए यह भेजे गए हैं। आगे भी यहां भेजे जाएंगे। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन का मेडिकल कॉलेज में भर्ती म्यूकर माइकोसिस मरीजों के लिए ही उपयोग करें। अगर इसके अलावा भी अगर यह बचते हैं, तो अन्य प्राइवेट अस्पतालों को लागत मूल्य पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

यह तय किए रेट

सनफार्मा : 4792 रुपए

माईलान : 6248 रुपए

भारत सीरम : 5788 रुपए

खबरें और भी हैं…



Source link