मालदीव में यूनिवर्स बॉस: स्कूबा डाइविंग कर छुट्टियां बिता रहे क्रिस गेल, समुद्र में वर्क-आउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया

मालदीव में यूनिवर्स बॉस: स्कूबा डाइविंग कर छुट्टियां बिता रहे क्रिस गेल, समुद्र में वर्क-आउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

माले7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पानी में नमस्ते का पोज देते क्रिस गेल। उन्होंने मालदीव में ही अब तक का सबसे बड़ा बर्गर खाया।

IPL 2021 सस्पेंड होने के बाद से वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल मालदीव में ही हैं। वे वहां छुट्टियां बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्कूबा डाइविंग की कई वीडियो भी शेयर किए हैं। गेल पानी में वर्क-आउट भी करते नजर आए।

पानी में गेल ने पुश-अप किया
सोशल मीडिया पर गेल ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- स्कूब इन द मालदीव (मालदीव में स्कूबा)। वीडियो में गेल हिंद महासागर में पुश-अप्स और स्क्वॉट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे कई तरह की मछलियों के बीच भी तैरते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भी गेल ने मालदीव के कई वीडियो शेयर किए थे। उन्होंने वहां अपना अब तक सबसे बड़ा बर्गर भी खाया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। साथ ही बारिश के बीच पिज्जा खाने का वीडियो भी शेयर किया था।

पंजाब किंग्स से खेलते हैं गेल
गेल IPL में पंजाब किंग्स से खेलते हैं। हालांकि, इस साल वे फॉर्म में नहीं दिखे। IPL पोस्टपोन होने तक उन्होंने 8 मैच में सिर्फ 178 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.83 और औसत 25.42 का रहा। वे इस सीजन में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके।

लीग में सबसे ज्यादा छक्के गेल ने लगाए
वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए, तो गेल ने अब तक 140 मैच में 149.45 के स्ट्राइक रेट और 40.24 की औसत से 4950 रन बनाए हैं। वे इस मामले में 7वें नंबर पर हैं। उनके नाम लीग में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इस मामले में उनके आसपास कोई नहीं है। एबी डिविलियर्स 245 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link