प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ एक हफ्ते में ऐसी 200 से ज़्यादा शिकायतें आयी हैं.
Bhopal. कोरोना का इलाज कराने और अस्पतालों का भारी भरकम बिल अदा करने के लिए प्रदेश में 50 दिन में 6000 लोगों ने गोल्ड लोन लिया. भोपाल में 490 से ज्यादा लोगों ने गोल्ड लोन लिया.
विधिक सेवा प्राधिकरण एक्शन में
अस्पतालों में कैशलेस सुविधा न देने की शिकायतों को भोपाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में सुनवाई करते हुए पीड़ितों को राहत देने का निर्णय लिया गया है. अब ऐसे पीड़ितों को प्राधिकरण कानूनी सहायता देगी. ऐसे मामलों के पीड़ित पक्ष ईमेल आईडी dlsabhopal@gmail.com, वॉट्सएप नम्बर 9981598778 पर शिकायत कर सकते हैं. प्राधिकरण की ओर से बनायी गयी स्थाई लोक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ऐसे मामलों की सुनवाई की जाएगी. सुनवाई के बाद प्राधिकरण कानून के तहत आदेश देगा.