- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ashes Series Australia To Begin Campaign To Save Title In Brisbane From 8 December; For The First Time In 26 Years, The Final Match Will Be Held In Perth Instead Of Sydney.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मेलबर्न10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुचर्चित एशेज सीरीज की शुरुआत 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन में होगी। ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी को बचाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 14 जनवरी से पर्थ में होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम सभी फॉर्मेट में होने वाली एशेज ट्रॉफी का एकमात्र टेस्ट 27 जनवरी से खेलेगी।
1995 के बाद फाइनल मुकाबला सिडनी की जगह पर्थ में होगा
सीरीज का अखिरी मैच 26 साल बाद 14 जनवरी से पर्थ में खेला जाएगा। 1995 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि सीरीज का आखिरी मैच सिडनी की जगह पर्थ में खेला जाएगा। पर्थ के अलावा सीरीज के चार मैच ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।
गाबा में ऑस्ट्रेलिया को 32 साल बाद भारत से हार का सामना करना पड़ा
ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम से करेगी। इस स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया को इस साल भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में 32 साल बाद हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले 1988 में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से शिकस्त दी थी।
वहीं 2003 में भारत ने बराबरी पर रोका था। ऑस्ट्रेलिया ने गाबा मैदान पर अब तक 56 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 33 जीते हैं। जबकि 13 ड्रॉ रहे हैं और केवल नौ में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच टाई रहा है।
एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा वॉर्मअप मैच
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान के साथ 27 नवंबर एक टेस्ट मैच खेलेगी। अफगानिस्तान को टेस्ट का दर्जा मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली बार उसके खिलाफ खेलेगी। अफगानिस्तान को 2018 में टेस्ट का दर्जा मिला है। अब तक अफगानिस्तान ने केवल 6 टेस्ट मैच भारत, आयरलैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ ही खेले हैं।
एडिलेड में दूसर टेस्ट मैच डे नाइट
सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में डे नाइट होगा। यह 16 से 20 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में आठ डे नाइट मैच खेले हैं और सभी मैच जीते हैं।
तीसरा और चौथा मैच मेलबर्न और सिडनी में
तीसरा मैच बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होगा और नए साल में सिडनी में 5 जनवरी से चौथा मैच खेला जाएगा।
एशेज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलिया
एशेज सीरीज की समाप्ति के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज चैपल-हैडली ट्रॉफी और एक टी-20 मैच खेलना है। वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच पर्थ में ही 30 जनवरी को खेला जाएगा। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में 11 से 20 फरवरी के बीच पांच टी-20 मैच भी खेलने हैं।
एशेज सीरीज 2021-22 का शेड्यूल
- पहला टेस्ट- गाबा, ब्रिस्बेन (8 से 12 दिसंबर, 2021)
- दूसरा टेस्ट-एडिलेड ओवल, डे-नाइट (16 से 20 दिसंबर, 2021)
- तीसरा टेस्ट-मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर, 2021)
- चौथा टेस्ट- सिडनी (5 से 9 जनवरी,2022)
- पांचवां टेस्ट- पर्थ (14 से 18 जनवरी, 2022)
वुमेंस एशेज शेडयूल
- पहला टेस्ट- मनुका ओवल ( 27 से 30 जनवरी 2022)
- पहला टी-20 – सिडनी (4 फरवरी 2022)
- दूसर टी-20- सिडनी (6 फरवरी 2022)
- तीसरा टी-20 एडिलेड (10 फरवरी 2022)
- पहला वनडे – एडिलेड (13 फरवरी 2022)
- दूसरा वनडे -मेलबर्न (16 फरवरी 2022)
- तीसरा वनडे -मेलबर्न (19 फरवरी 2022)