- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- When The Price Of Watermelon Fell, The Farmer Sent Omkareshwar For The Animals And Birds; Bavdia Kazi Farmer Got 10 Tons Of Watermelon Production In Two Acres
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खेत से तरबूज निकाल वाहन में भरते किसान।
खेती से लाभ उठाने के लिए हर किसान जी तोड़ मेहनत करता है। गर्मी के सीजन में काफी जद्दोजहद कर तरबूज की फसल उगाई। उत्पादन तो उम्मीद के मुताबिक हुआ लेकिन भाव नहीं मिले है। थोक मंडी में यह तरबूज 8 से 10 रुपए किलो बिकता है। लेकिन दाम गिरकर 3 से 4 रुपए किलो पर आ गए है तो एक किसान ने पशु-पक्षियों के भोजन के लिए किसान ने खेत से निकले सभी तरबूज ओंकारेश्वर भेज दिए।
भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता सुभाष पटेल ने बताया गांव बावडिया काजी में किसान पवन साद ने दो एकड़ जमीन में तरबूज की फसल उगाई। उत्पादन अच्छा हुआ लेकिन इस साल भाव नहीं मिले। किसान को जानकारी मिली कि धार्मिक ओंकारेश्वर को कोरोना कर्फ्यू के चलते पूरी तरह सील कर दिया गया है। जिसके चलते वहां गोवंश सहित बंदर आदि पशु-पक्षियों को भोजन के आफत पड़ गए है। ओंकारेश्वर स्थित कुछ आश्रमों से संपर्क किया और एक आयशर भरकर करीब 10 टन तरबूज पशु-पक्षियों के भोजन के लिए ओंकारेश्वर भेज दिए।
किसान परिवार ने ट्रक भरकर तरबूज ओंकारेश्वर भेजे।