- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- If Someone Is Getting A Slot Book Then Sometimes The Portal Becomes Hang, People Are Not Able To Make The Booking Even After 10 10 Days Of Effort.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कभी 3 सेकंड तो कभी 10 सेकंड का ही मिल रहा वक्त, इसके बाद बुक हो जाते हैं सारे स्लॉट
वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन, उमंग और आरोग्य सेतु एप पर स्लॉट बुक करने में लोगों को पसीना आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भले ही स्लॉट बुकिंग के लिए रोजाना आधे घंटे का समय दिया है। लेकिन यह काम चंद सेकंड में ही खत्म और रहा है। जिससे ऑनलाइन बुकिंग में अप्रशिक्षित शहर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
रोज घंटों प्रयास करने के बाद भी लोगों के हाथ निराशा लग रही है। वहीं दूसरे जिलों और आईटी के प्रशिक्षित लोगों को स्लॉट बुकिंग करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक करने के लिए जितने प्रयास करने पड़ रहे हैं। इससे कम प्रयास में तो कौन बनेगा करोड़पति सीरियल में हॉट सीट के लिए चयन हो जाता है। ऐसे ही चलता रहा तो वैक्सीन लगने की बारी आने में महीनों लग जाएंगे।
केस-1 – 10 सेकंट का वक्त भी नहीं मिलता
मोती नगर वार्ड निवासी जीवन घोसी ने बताया कि बुकिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग रोज सुबह 9 से 11 के बीच पोर्टल खोलता है। लेकिन स्लॉट बुकिंग के लिए 10 सेकेंड का वक्त भी नहीं मिल पा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर का चयन करने की प्रोसेस तक पहुंचते-पहुंचते ही सारे स्लॉट बुक हो जाते हैं।
केस-2- केंद्र का चयन करते ही पोर्टल हैंग
नरयावली नाका वार्ड निवासी शैलेंद्र जैन ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो एप पर आसानी से हो गया है।अब वैक्सीन लगवाने के लिए सिर्फ समय का स्लॉट भरना है। लेकिन सेंटर का चयन करने की प्रक्रिया पर पहुंचते ही पोर्टल हैंग हो जाता है। जब तक मोबाइल को रीस्टार्ट करो स्लॉट पूरे भरे हुए मिलते हैं।
केस-3- पोर्टल खुलते ही बुक मिलते हैं स्लॉट
मकरोनिया निवासी संजय श्रीवास्तव बताते हैं कि पिछले 10 दिन से रोजाना स्लॉट बुक करने के लिए प्रयास कर रहा हूं। लेकिन पोर्टल खुलते ही सारे स्लॉट बुक मिलते हैं। कभी-कभी तो जिले के किसी भी सेंटर पर पूरे स्लॉट बुक प्रदर्शित होते हैं।
केस-4 – व्रत और पूजा पाठ भी नहीं आया काम
बड़ा बाजार निवासी राधेश्याम पाठक ने बताया कि काफी परेशान होने के बाद भी जब स्लॉट की बुकिंग नहीं हो पाई तो व्रत रखकर भगवान की पूजा अर्चना की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। 15 दिन से लगातार प्रयास कर रहा हूं। लेकिन वैक्सीनेशन का समय, तारीख, सेंटर नहीं भर पा रहा हूं।