तस्करी के लिए युवती का इस्तेमाल: पुलिस को लगे परिवार, इसलिए सरगना ने युवती को कार में आगे बिठाया, पकड़ाई तो पता चला कुछ रुपयों का दिया था लालच

तस्करी के लिए युवती का इस्तेमाल: पुलिस को लगे परिवार, इसलिए सरगना ने युवती को कार में आगे बिठाया, पकड़ाई तो पता चला कुछ रुपयों का दिया था लालच


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार की डिक्की में शराब रखकर युवती को कार में आगे बिठा लिया था, जिससे पुलिस को लगे कि वे परिवार वाले हैं।

कार में धार से लाई जा रही अवैध शराब की एक खेप को क्राइम ब्रांच की टीम ने चंदन नगर इलाके में पकड़ा है। पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से सरगना ने कुछ रुपए देने का लालच देकर एक युवती को कार में आगे बिठा लिया था। चेकिंग पाइंट पर पुलिस टीम ने कार रोककर डिक्की चेक की तो उसमें देशी शराब की 14 पेटी मिली। पुलिस ने कार व शराब जब्त कर युवती सहित दो लोगों को आरोपी बनाया है। इसके अलावा भी शराब तस्करी के दो अन्य मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इलेक्ट्रीशियन साथी के साथ पकड़ाया

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि घटाबिल्लौद धार की ओर से एक सफेद रंग की कार में दो पुरुष, एक महिला शराब लेकर इंदौर के नवदापंथ चंदननगर की ओर आ रहे हैं। इस पर टीम ने चंदन नगर पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी तो कार आते दिखाई दी। पुलिस ने कार को हाथ दिया तो ड्राइवर ने कार को तेजी से दौड़ा दिया। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे रोका। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भरत (36) पिता आत्माराम पांडे निवासी करोलबाग बाणगंगा, आकांक्षा (21) पिता दिनेश जाटव निवासी मालवीय नगर और दिनेश (34) पिता राधेश्याम परमार निवासी पंथ पिपलाई आलमपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घाटाबिल्लौद से शराब एक तस्कर से लाना बताया है।

मुख्य आरोपी भारत ने बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन है। लॉकडाउन में रुपयों की जरूरत पड़ी तो लालच में आकर शराब की तस्करी करने लगा। भारत ने पुलिस चेकिंग के बचने के लिए कुछ रुपयों का लालच देकर आकांक्षा को अपनी कार में आगे की सीट पर बिठा लिया था। जिससे वे परिवार नजर आएं। वहीं, दिनेश भारत का दोस्त है और शराब की तस्करी में पार्टनरशिप के उद्देश्य से रुपए कमाने आया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 पेटी देसी मसाला शराब एक कार जब्त की है।

ऑटो रिक्शा में 20 पेटी शराब के साथ पकड़ाया
आजाद नगर रिंग रोड चौराहे मूसाखेड़ी पर एक व्यक्ति को ऑटो रिक्शा में अवैध शराब के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने ऑटो रिक्शा की घेराबंदी की तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे दबोचा और ऑटो में दो अन्य लोग बैठे थे, जिसमें से एक ने अपना नाम राहुल पिता सरदार सिंह बुंदेला निवासी स्कीम नंबर – 78, लसूड़िया और जितेंद्र उर्फ अनिल पिता फूल सिंह नागदा निवासी स्कीम नंबर 78, लसूडिया होना बताया। पुलिस ने रिक्शा में रखे काॅर्टून चेक किए तो उसमें से देशी शराब के 20 क्वार्टर मिले, जिनकी कीमत करीब 65000 रुपए आंकी गई।

63 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त
बोरी में शराब लेकर उसे बेचने की नियत से कजारिया रेलवे स्टेशन रोड पर दीपक कोरी नामक युवक घूम रहा था। चंद्रावतीगंज पुलिस के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से मिली खाद की बोरी की तलाशी ली तो उसमें से अवैध शराब मिली। पुलिस ने दीपक के कब्जे से देसी मसाला के 132 क्वार्टर, बीयर के 24 बोतल, देसी प्लेन 45 क्वार्टर, एमडी रम के 15 बोतल, एमडी व्हिस्की की 6 बोतल, कुल मिलाकर 63 लीटर शराब जब्त की। शराब की कीमत करीब 42300 रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link