पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो साले को भेजा: आरोपी ने भोपाल में 21 साल की लड़की से चार साल पहले शादी की थी; अब दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला चल रहा

पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो साले को भेजा: आरोपी ने भोपाल में 21 साल की लड़की से चार साल पहले शादी की थी; अब दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला चल रहा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लड़की की शादी आरोपी से 17 साल की उम्र में हो गई थी। – प्रतीकात्मक फोटो

  • महिला दो साल से पति से अलग अपने मायके में रह रही

भोपाल में एक महिला का अश्लील वीडियो उसके ही पति ने छोटे भाई को भेज दिया। इतना ही नहीं उसने धमकाते हुए कहा कि अगर अब उसने केस में समझौता नहीं किया, तो वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला की शिकायत पर कोलार पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी देन समेत अन्य धाराओं में FIR की है।

कोलार में रहने वाली 21 साल की महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी ग्वालियर में रहने वाले करीब 30 साल के संजू से कर दी गई थी। उस दौरान वह नाबालिग थी। टीआई कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया कि आरोपी खेती किसानी करता है। शादी के बा से ही वह महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना लगा।

करीब दो साल किसी तरह महिला ने निकाले, लेकिन ज्यादा जुल्म बढ़ने पर वह उसे छोड़कर भोपाल अपने मायके आ गई। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे संजू ने महिला का अश्लील वीडियो उसके छोटे भाई के मोबाइल फोन पर फारवर्ड कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि अगर वह केस में समझौता नहीं करती है, तो वह उसके यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देगा। इसके बाद महिला ने शिकायत की।

दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा

महिला ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो साल से मायके में ही रह रही है। उसने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस ग्वालियर में ही दर्ज करा रखा है। उसका पति चाहता है कि वह केस वापस ले ले, ताकि वह फ्री हो जाए। महिला ने बताया कि वह लगातार उस पर मामला वापस लेने के लिए कई तरह के दबाव बना रहा है। उसकी बात नहीं मानने के कारण ही अब वह इस हद तक आ गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश में जल्द ही टीम को ग्वालियर भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link