मिताजी राज और हरमनप्रीत कौर ने ट्वीट करके सफाई दी (Mithali Raj/Instagram)
भारतीय पुरुष और महिला टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, मगर इससे पहले दोनों टीमों के जाने की व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर बीसीसीआई (BCCI) पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा था
हरमनप्रीत ने ट्वीट किया कि बीसीसीआई ने पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटर्स के लिए ब्रिटेन रवाना होने से पहले मुंबई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की है. दूरी और व्यक्तिगत सुविधा पर विचार करते हुए खिलाड़ियों ने अपनी पसंद चुनी.
ऐसी भी खबरें आई थी कि बीसीसीआई ने पुरुष टीम के लिए कोविड टेस्ट की व्यवस्था उनके घर पर ही की है, जबकि दूसरी तरफ महिला खिलाड़ियों को खुद टेस्ट कराने को कहा गया. हालांकि इस मामले पर मिताली राज ने भी सफाई दे दी है. यह भी पढ़ें : कुलदीप यादव फंसे मुश्किल में, लॉन में कोरोना वैक्सीन लेने पर डीएम ने बिठाई जांच Ashes 2021-22 Schedule: एशेज सीरीज 8 दिसंबर से, 26 साल बाद फाइनल मुकाबला सिडनी की जगह पर्थ में उन्होंने बताया कि महिला टीम का घर पर नियमित आरटी पीसीआर टेस्ट हो रहा है. दोनों टीमें मुंबई से अगले महीने इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगी और कुछ समय के लिए क्वांरटीन रहेगी. भारतीय पुरुष टीम 26 मई को मुंबई आएगी और इसके बाद 8 दिन यहीं पर क्वारंटीन रहेगी.