मिडिलसेक्स के बल्लेबाज निक और हैंपशर के गेंदबाज बार्कर (फोटो क्रेडिट: वीडियो स्क्रीनशॉट)
काउंटी चैंपियनशिप में एक मैच के दौरान तेज गेंदबाज ने बल्लेबाज के साथ जो किया, उससे फैंस भी दो भागों में बंट गए. कुछ इसे महज मजाक मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि फिसलने के बाद गेंदबाज को ऐसा नहीं करना चाहिए था
Alpha’s gonna alpha pic.twitter.com/VDCfMO6qZh
— The Grade Cricketer (@gradecricketer) May 15, 2021
दरअसल निक पहला रन लेते समय नॉन स्ट्राइक छोर पर फिसल गए. इसके बाद गेंदबाज बार्कर ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया, मगर उनके दिमाग में शायद कुछ और ही चल रहा था. जैसे ही निक ने उनका हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, बार्कर ने अपना हाथ पीछे खींच लिया. द ग्रेड क्रिकेटर ने इसका वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर किया.यह भी पढ़ें : प्रसिद्ध कृष्णा और अमित मिश्रा भी कोरोना से उबरे, टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत बेन स्टोक्स की मैदान पर वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, IPL 2021 के दौरान लगी थी चोट
निक ने 51 रन की पारी खेली. मिडिलसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए. जवाब में हैंपशर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 208 रन बना लिए. कप्तान जेम्स विंसी ने 62 रन बनाए. जबकि बार्कर ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाकर सनसनी मचा दी. मिडिलसेक्स दूसरी पारी में भी वापसी नहीं कर पाई और महज 101 रन ही बना पाई. 66 रन के लक्ष्य का पीछा हैंपशर ने तीन विकेट गंवाकर कर लिया.