सड़कों पर भरा पानी, बीमारी फैलने का अंदेशा: बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति

सड़कों पर भरा पानी, बीमारी फैलने का अंदेशा: बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क पर पानी भरा होने पर साइकिल �

  • पानी भरे होने से निकल नहीं पा रहे लोग
  • पानी भरने से मच्छरों की आई बाढ़

पोरसा में मई के माह में इस प्रकार की वर्षा इससे पूर्व नहीं हुई है। इस बे मौसम बारिश ने गर्मी के तेवर को ठंडा कर दिया है। लोग मौसम का मजा ले रहे हैं। लेकिन इस मौसम ने नगर पालिका की पोल खोल दी है। सड़कों पर भरा पानी तालाब की शक्लें ले चुका है। इसकी वजह से यहां बीमारी फैलने की संभावन प्रबल हो गई हैं। कस्बे में मच्छरों की बाढ़ आ गई है। इसके सात ही पानी भरा होने से राहगीरों को निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में जगह-जगह पानी भर रहा है। लोग कीचड़ में निकलने को मजबूर हैं। जोटई रोड के मुख्य मार्ग पर वर्षा का पानी एवं नाले का पानी भी सड़क पर चल रहा है। इस वर्ष अभी तक नालों की सफाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नाले की सफाई का ठेका हो चुका है।

कस्बे की मुख्य सड़क पर भरा पानी

कस्बे की मुख्य सड़क पर भरा पानी

गीली मिट्‌टी में फिसलकर रपट रहे लोग
गांधीनगर नवासी रामकुमार सिंह सिकरवार का कहना है, कि हमारी रोड पर चीका मिट्टी पड़ी हुई है। इस चीका मिट्‌टी पर लोग रपट रहे हैं। लोगों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है।
कहते हैं कस्बे के निवासी
मयंक सिंह तोमर एडवोकेट गोकुलपुरा का कहना है, कि नगर पालिका ने आज तक अपने क्षैत्र में स्थित मजरों पर ध्यान नहीं दिया है। हमारे गांव में अभी गोकुलपुरा में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण गलियों में गंदगी भरी हुई है।

जोटई वाली रोड पर मौजूद गड्‌ढे व उनमें भरा पानी

जोटई वाली रोड पर मौजूद गड्‌ढे व उनमें भरा पानी

कहते हैं जनप्रतिनिधि
महावीर जैन अध्यक्ष व्यापार संघ पोरसा का कहना है। शहर की कई गलियों में वर्षा होने पर पानी भर जाता है जो दो-दो, चार-चार घंटे बाद निकल पाता है। नालों की सफाई नगर पालिका को शीघ्र करवानी चाहिए। इसके साथ ही शहर के अंदर एक बड़ा नाले का निर्माण भी कराना चाहिए जिससे गंदा पानी शीघ्र निकल सके ।
हम करेंगे आन्दोलन
शैलेंद्र सिंह भदोरिया उर्फ शेलू का कहना है। अगर नगर पालिका ने शहर में बड़े नाले का निर्माण नहीं कराया, तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मोहित सिंह भदोरिया निवासी गांधीनगर पोरसा का कहना है। हम जिल्लत भरी जिंदगी वर्षों से जी रहे हैं। नगरपालिका ने आज तक ध्यान नहीं दिया है। हम लोगों के प्रति नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए। गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करें और हमारी बंबा वाली रोड का पक्का निर्माण कराएं।
कहते हैं सीएमओ
इस विषय में सीएमओ अमजद गनी का कहना है कि एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link