मैच देखने पहुंची 2 हजार से ज्‍यादा ईरानी महिलाएं, एंट्री मिलने पर गूंजा पूरा स्‍टेडियम, देखें Video

मैच देखने पहुंची 2 हजार से ज्‍यादा ईरानी महिलाएं, एंट्री मिलने पर गूंजा पूरा स्‍टेडियम, देखें Video


Last Updated:

मेहदी तारेमी के गोल की मदद से ईरान ने इराक को एशिया क्षेत्र ग्रुप ए के मैच में 1- 0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बना ली. एक लाख की क्षमता वाले स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों को प्रवेश की अनुम…और पढ़ें

जीत का जश्‍न मनाती ईरानी टीम (pc:video screenshot)

तेहरान.  ईरान और इराक (Iran vs Iraq) के बीच खेले गए एशिया क्षेत्र ग्रुप ए का मैच काफी चर्चा में है. इस मैच की चर्चा पूरी दुनिया में सिर्फ इसलिए नहीं हो रही है कि ईरान ने इराक को हराकर तीसरी बार वर्ल्‍ड कप फुटबॉल में जगह बना ली, बल्कि इस मैच को देखने के लिए करीब 2 हजार ईरानी महिलाएं स्‍टेडियम पहुंची थी. एंट्री गेट पर उनके जोश और उत्‍साह से पूरा स्‍टेडिसम गूंज उठा था. ईरान के लिए सह ऐतिहासिक पल था. ईरानी टीम ने भी अपनी महिला फैंस का स्‍वागत जीत के साथ किया.

मेहदी तारेमी के गोल की मदद से ईरान ने इराक को एशिया क्षेत्र ग्रुप ए के मैच में 1- 0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल ( 2022 Qatar World Cup) में जगह बना ली. एफसी पोर्तो के स्ट्राइकर तारेमी ने मैच का एकमात्र गोल 48वें मिनट में दागा. उन्होंने मिडफील्डर अली रजा जहांबख्श के पास पर गोल किया.





Source link